Chhapaak देखने के बाद बोले CM भूपेश बघेल, हिटलर समर्थक कर रहे फिल्म का विरोध

Recommended Video

    Chhapak ने दिखाया दम, Bhupesh Baghel ने Cabinet के साथ Film देख कर कही ये बात |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जेएनयू हिंसा के बाद विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को लेकर खूब विवाद हुआ। जेएनयू में दीपिका का जाना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस फिल्म का विरोध किया, तो वहीं एक वर्ग उनके समर्थन में खड़ा हो गया। कई राज्यों में फिल्म छपाक को टैक्स फ्री कर दिया गया।

    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said that Those who are opposing Chhapaak are Hitler supporters.

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी छपाक फिल्म देखी और फिल्म देखने के बाद इसका विरोध करने वालों को हिटलर समर्थक बता दिया। भपेश बघेल ने विधायकों के साथ फिल्म देखी और फिल्म कहा कि छपाक का विरोध करने वाले हिटलर समर्थक है। उन्होंने कहा कि ये लोग हैं जो किसी भी प्रकार के विरोध को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छपाक फिल्म की अभिनेत्री को पाकिस्तानी, चाइनीज पता नहीं क्या-क्या कहा गया, वो सब सिर्फ इसलिए क्योंकि वो जेएनयू में छात्रों के समर्थन में खड़ी थीं। उन्होंने फिल्म छपाक के बहाने आरएसएस और भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि फिल्म मार्मिक है और सत्य घटना पर आधारित है, जिसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के विरोध में खड़ी हुई भाजपा को शर्म आनी चाहिए।

    उन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि छपाक लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है, फिल्म महिला पर हुए एसिड अटैक के बाद संघर्ष को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हर परिवार को देखनी चाहिए। उन्होंने इसे बेहद संवेदनशील फिल्म बताया।

    गौरतलब है कि जेएनयू में हुई हिंसा के बाद जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आतिशी घोष द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन में दीपिका पादुकोण भी शामिल हुई। दीपिका वहां चुपचाप खड़ी रही, लेकिन छात्रनेता रहे कन्हैया कुमार वहां नारेबाजी लगाते रहे। दीपिका के जेएनयू के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर बीजेपी नेताओं ने नाराजगी जताई। लोगों ने उनकी फिल्म का विरोध शुरू कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+