भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-मोटा भाई-छोटा भाई बोल रहे हैं हिटलर की भाषा
भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-मोटा भाई-छोटा भाई बोल रहे हैं हिटलर की भाषा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुलना हिटलर से कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमलावर रुख अख्तियार करते हुए भूपेश बघेल ने दोनों के रवैये की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की।

पत्रकारों से बात करने के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि मोटा भाई और छोटा भाई हिटलर की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिटलर ने एक बार अपने भाषण में कहा था कि आप मुझे जितनी चाहे गालियां दें लेकिन जर्मनी को गाली मत दीजिए। उन्होंने हिटलर के वाक्य को मोदी और शाह से जोड़ते हुए कगा कि मोटा भाई-छोटा भाई भी बिल्कुल यही बात कह रहे हैं, उसी तरह की भाषा बोल रहे हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब भूपेश बघेल केंद्र सरकार पर हमलावर हुए हैं।
इससे पहले सीएए और एनआरसी को लेकर उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बीच तालमेल नहीं है। दोनों के बीच मनमुटाव है, जिसके चलते पूरा देश पिस रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम कहते हैं कि देश में एनआरसी लागू नहीं होगा,लेकिन गृहमंत्री क्रोनोलॉजी बताते हुए कहते हैं कि एनआरसी लागू होगा। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच पता ही नहीं चलता कि कौन सच बोल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications