छत्तीसगढ़ सीडी केस: कोर्ट ने पत्रकार विनोद वर्मा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के एक मंत्री की कथित सेक्स सीडी के मामले में गिरफ्तार वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तीन दिन की पुलिस रिमांड की मियाद पूरी होने के बाद वरिष्ठ पत्रकार को रायपुर की एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Vinod Verma

वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ के रमन सिंह सरकार में मंत्री राजेश मूणत से जुड़ी कथित सेक्स सीडी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें गाजियाबाद कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ले गई, जहां कोर्ट ने पहले विनोद वर्मा को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। इसकी मियाद पूरी होने के बाद मंगलवार को उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया गया। इस बार कोर्ट ने विनोद वर्मा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया है।

कोर्ट में पत्रकार विनोद वर्मा के वकील ने बताया कि उनके मुवक्किल को सरकार के इशारे पर फंसाया गया है। हमने अदालत से यह अनुरोध किया कि विनोद वर्मा की जान को ख़तरा हो सकता है, इसलिए उन्हें जेल में दूसरे कैदियों से अलग रखा जाए। हमने कोर्ट से विनोद वर्मा की स्लिप डिस्क के इलाज का भी निर्देश देने का अनुरोध किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ छत्तीसगढ़ के पंडरी थाने में आईपीसी की धारा 384, 506 और आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+