छत्तीसगढ़: सड़क निर्माण में लगे 3 लोगों को नक्सलियों ने किया अगवा, 6 गाड़ियों में लगाई आग
बलरामपुरः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में नक्सलियों ने शनिवार को सड़क निर्माण में लगी छह गाड़ियों का आग के हवाले कर दिया और तीन लोगों को अगवा कर लिया। अगवा किए गए तीन लोगों में एक इंजिनियर भी हैं। बता दें, हाल ही दिनों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं। सुरक्षाबलों ने लगातार ऑपरेशन से नक्ली बैकफुट पर हैं।

अगवा किए गए तीन लोगों ने एक सब-इंजिनियर और 2 कंस्ट्रक्शन वर्कर हैं। बताया जा रहा है कि बलरामपुर जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया।
#SpotVisuals Six vehicles being used in road construction work set ablaze by Naxals in Balrampur. Three abducted #Chhattisgarh pic.twitter.com/eBVWia5UP8
— ANI (@ANI) April 28, 2018
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सबाग और पुंदाग के बीच सड़क निर्माण का काम किया जा रहा था। इसी दौरान ये वारदात हुई। कुछ दिन पहले गढ़चिरौली और बस्तर इलाके में नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन में कई नक्सली मारे गए थे। वहीं शनिवार को सुकमा में भी पुलिस ने 11 नक्सलियों को मार गिराया था।
यह भी पढ़ें- कन्नौज: नदी में डूब रहे दोस्त को बचाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत#mce_temp_url#












Click it and Unblock the Notifications