Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कन्नौज: नदी में डूब रहे दोस्त को बचाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत

कन्नौज।कन्नौज में गर्मी से निजात पाने के लिए काली नदी पर नहाने गये 7 बच्चों में 4 बच्चे गहरे पानी में फंसकर डूब गए। बाहर खेल रहे बच्चों ने जब साथियों को डूबते देखा तो चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और गोताखोरों ने नदी में कूद बच्चों की खोज शुरू की।

कन्नौज

गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों बच्चों को बाहर निकाला जिनमे तीन की मौत हो चुकी थी और एक बच्चे की मौत मेडिकल कालेज जाते समय रास्ते में हो गयी| इलाके में हादसे में चार बच्चों की मौत से कोहराम मच गया। हादसा कन्नौज के मल्लपुर्वा घाट पर हुआ।

गुरसहायगंज कोतवाली के बगिया मोहल्ले के चचेरे भाई मोबीन, साहिल, अरसलान और सलमान अपने 3 साथियों के साथ साइकिल से काली नदी में नहाने के लिए गये। सभी बच्चे हम उम्र थे जो 11 से 14 साल की उम्र के बीच के थे। घर से करीब 8 किलोमीटर दूर काली नदी के मल्लपुर्वा घाट पर सभी बच्चे पहुंचे।

जिनमें चार बच्चे कपड़े उतारकर नदी में नहाने लगे बाकी तीनों बाहर खेलने लगे। इसी बीच नहा रहे चारों चचेरे भाई गहरे पानी के चले गए और फिसलते हुए डूबने लगे। बाहर खेल रहे बच्चों ने जब यह देखा तो चिलाने लगे।

चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण और गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी और डूबने वाले बच्चों की खोज शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद चारों बच्चों को गोताखोरों ने बाहर निकाला, लेकिन कोई बच्चा जिन्दा नहीं बचा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+