Today's Chankya Exit Poll: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जबरदस्त बहुमत
नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही इन तमाम राज्यों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने एग्जिट पोल के आंकड़ों से हर किसी को चौंकाने वाले टुडेज चाणक्या ने छत्तीसगढ़ का चौंकाने वाला आंकड़ा दिया है। चाणक्या के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो इस बार कांग्रेस 15 साल बाद बंपर वापसी करती हुई दिख रही है और रमन सिंह सरकार की रवानगी तय है।

टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 50 सीटों पर जीत मिल सकती है, जिसमे 8 सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं। वहीं भाजपा की बात करें तो उसके खाते में 36 सीटें जाती दिख रही हैं, जबकि 8 सीटें कम ज्यादा हो सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 4 सीटें जाती दिख रही हैं, जिसमे तीन सीटें उपर नीचे हो सकती है। ऐसे में अगर टुडेज चाणक्य के आंकड़ें सही साबित होते हैं तो छत्तीसगढ़ में भाजपा की रवानगी तय है। गौर करने वाली बात यह है कि न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस सत्ता के करीब नजर आ रही है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था। प्रदेश में पहले चरण का मतदान 12 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ था। प्रदेश के चुनावों के नतीजे 11 दिसंबर को सामने आएंगे। बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 15 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में वापसी कर सकती है या नहीं।
इसे भी पढ़ें- News 24 Exit Poll: राजस्थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, बीजेपी हो सकती है साफ












Click it and Unblock the Notifications