News Nation Exit Poll: छत्तीसगढ़ में खत्म हो सकता है कांग्रेस का 15 साल का सूखा
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। अलग-अलग एग्जिट पोल पर नजर डालें तो इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका मिल सकता है। न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमे भाजपा सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस सत्ता के करीब पहुंचती दिख रही है। प्रदेश की कुल 90 विधनसभा सीटों में से भाजपा पूर्ण बहुमत से दूर नजर आ रही है।

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के अनुसार यहां भाजपा को 38-42 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 40-44 सीटें मिल सकती हैं, वहीं अजीत जोगी-बीएसपी को 4-8 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
सीटें
बीजेपी-38 से 42
कांग्रेस- 40 से 44
अजीत जोगी-बीएसपी- 4 से 8
अन्य 0 से 4
वोट प्रतिशत
वहीं वोट फीसदी की बात करें तो कांग्रेस को सर्वाधिक 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
बीजेपी- 38 प्रतिशत
कांग्रेस- 41 प्रतिशत
अजीत जोगी-बसपा- 13 प्रतिशत
अन्य- 04 प्रतिशत
नोटा- 04 प्रतिशत
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था। प्रदेश में पहले चरण का मतदान 12 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ था। प्रदेश के चुनावों के नतीजे 11 दिसंबर को सामने आएंगे। बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 15 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में वापसी कर सकती है या नहीं।
इसे भी पढ़ें- Chhattisgarh Exit Poll 2018: छत्तीसगढ़ में BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications