छत्तीसगढ़: निर्माणाधीन इमारत गिरी, 1 की मौत, पांच लोग घायल
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में आज इमारत गिरने से एक लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बसंतपुर के राजनाँदगाँव में बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार को देर शाम एक निर्माणाधीन भवन का स्लैब गिर गया। इमरात का हिस्सा गिरने से हादसे में एक लोग की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इमारत गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

निर्माणाधीन भवन की स्लैब गिरने से हुए हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों की निकालने का काम जारी है। पुलिस प्रशासन के लोगों के साथ-साथ स्थानीय लोगों भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत में निर्माण का काम चल रहा था। देर शाम अचानक इमारत का हिस्सा गिर गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पिछले चार घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications