Chhattisgarh: भिलाई स्टील प्लांट में हुआ गैस रिसाव, डीजीएम समेत 6 कर्मचारी घायल

नई दिल्ली। एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से हैं, जहां के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में कल देर रात लगभग पौने दो बजे ब्लास्ट फर्नेस नंबर आठ में गैस रिसाव हुआ, जिसके कारण यहां काम कर रहे छह कर्मचारी बुरी तरह प्रभावित हो गए है, घायलों में डीजीएम राजेश कुमार भी शामिल है। घायलों को फौरन भिलाई के सेक्टर-9 स्थित मुख्य चिकित्सालय में इलाज के लिए ले जाया गया, घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Recommended Video

    Bhilai Steel Plant में फिर हुआ बड़ा हादसा | वनइंडिया हिन्दी
    भिलाई स्टील प्लांट में गैस लीक, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

    डीजीएम राजेश कुमार के अलावा घायलों में लोको चालक अभिषेक आनंद, सिग्नल मैन बालकृष्ण, लोको चालक के. नागराज, संतोष कुमार, कालीदास, शामिल हैं, यह हादसा क्यों और कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है, आपको बता दें कि इससे पहले 9 अक्टूबर 2018 को भिलाई स्टील प्लांट में हादसा हुआ था। प्लांट के कोक ओवन की बैटरी क्रमांक 11 की गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में 14 कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+