छत्तीसगढ़: रायपुर में बिस्किट फैक्ट्री से 26 बाल मजदूर रेस्क्यू, मालिक पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी
रायपुर। बाल मजदूरी के खिलाफ अभियान चलाकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बाल सुरक्षा टास्क फोर्स ने 26 बाल मजदूरों को एक बिस्कुट फैक्ट्री से रेस्क्यू किया है। फैक्ट्री में नाबालिगों से मजदूरी कराया जा रहा था। रायपुर के पारले फैक्ट्री में काम करते मिले बाल मजदूरों को वहां से सुरक्षा गृह भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बाल मजदूरों को रेस्क्यू कराकर अब फैक्ट्री संचालक पर नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। टास्क फोर्स के सदस्य कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस की मदद ले सकते हैं।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक फैक्ट्री में बाल मजदूरी कराने की शिकायत लगातार कलेक्टर को मिल रही थी। इसके बाद कलेक्टर ने टीम को वहां भेजा और वहां से बच्चों का रेस्क्यू कराया। कलेक्टर के आदेश पर ही टास्क फोर्स गठित की गई और 26 बच्चों को रेस्क्यू कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications