छत्तीसगढ़ के रायपुर में दो मंजिला इमारत में लगी आग, 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची
रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक गोदाम में रविवार की सुबह आग लग गई। ये आग दो मंजिला इमारत में लगी। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर आठ फायर ब्रिगे़ड़ की गाड़ियां पहुंच चुकी है। कई घंटों से आग को बुझाने का कार्य जारी है।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारी बयान नहीं आया है। बताया जाता है कि ये एक गोदाम है जहां आग लगी।
आठ को बुझाने के लिए आठ फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी साथ पहुंची। अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक आग में किसी के घायल होने के खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया चर्च अटैक: पुलिस के मुताबिक, 6 लोगों की मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications