PM नरेंद्र मोदी ने दी छठ महापर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा?

PM नरेंद्र मोदी ने दी छठ महापर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Chhath Puja Wishes: छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। दिवाली के तुरंत बाद, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग छठ पूजा की तैयारी शुरू कर देते हैं। सूर्य षष्ठी, छठ, महापर्व, छठ पर्व, डाला पूजा, प्रतिहार और डाला छठ के रूप में भी इस त्योहार को लोग जानते हैं। चार दिवसीय पर्व में छठ में भगवान सूर्य देवता की पूजा की जाती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भास्कर की आभा और छठी मइया के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।''

Recommended Video

    Chhath Puja 2022: PM Modi और CM Yogi ने देशवासियों को छठ की दी बधाई | वनइंडिया हिंदी | *Religion
    PM Narendra Modi

    चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत इस साल 28 अक्टूबर 2022 के नहाए-खाए के साथ शुरू हो रही है। 29 अक्टूबर को खरना और रविवार को आज संध्या अर्घ्य और सोमवार को सुबह का अर्घ्य है। पूजा का मुख्य दिन औज और कल 31 को है। ये पर्व में ढाई दिनों का निर्जला उपवास होता है।

    छठ पूजा के तीसरे मुख्य दिन बिना पानी के पूरे दिन का उपवास रखा जाता है। दिन का मुख्य अनुष्ठान डूबते सूर्य को अर्घ्य देना है। छठ के चौथे यानी अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और इसे उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। 36 घंटे का उपवास सूर्य को अर्घ्य देने के बाद तोड़ा जाता है।

    छठ के चारों दिन क्या-क्या होता है?

    -छठ के पहले दिन लौकी की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का प्रसाद बनाया जाता है। इस प्रसाद को सेंधा नमक से मनाया जाता है।
    -छठ के दूसरी दिन व्रती सुबह से निर्जला उपवास रखकर, शाम को खरना करती है, जिसमें गुड़ और गाय के दूध और अरवा चावल का खीर का प्रसाद बनाया जाता है। कई इलाकों में खीर के साथ रोटी और केला खाने का भी प्रावधान है।
    -छठ के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
    -छठ के आखिरी और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+