दीपिका की छपाक, अजय देवगन की तान्हाजी ने आठवें दिन की कितनी कमाई

नई दिल्ली। बीते हफ्ते रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर' से कमाई के मामले में पिछड़ गई है। दोनों फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई थीं। एसिड अटैक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी छपाक को पॉजीटिव रिव्यू मिले लेकिन कमाई के मामले में वो कमाल नहीं कर सकी है।

आठ दिन में छपाक की कमाई

आठ दिन में छपाक की कमाई

बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, आठ दिनों में छपाक की कमाई 26.5 करोड़ हो गई है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार (17 जनवरी) को 75 लाख की कमाई की है। दीपिका की छपाक ने रिलीज के दिन (शुक्रवार, 10 जनवरी) साढ़े चार करोड़, शनिवार को साढ़े छ करोड़, रविवार को सात, सोमवार को दो, मंगलवार और बुधवार को सवा दो, गुरुवार को एक करोड़ 25 लाख की कमाई करते हुए पहले हफ्ते में 25 करोड़, 75 लाख कमाई की। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 75 लाख कमाए, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 26 करोड़, 50 लाख है।

तान्हा जी का अब तक का कलेक्शन

तान्हा जी का अब तक का कलेक्शन

तान्हाजी अपनी रिलीज के पहले दिन से ही काफी अच्छी कमाई कर रही है। पहले वीकएंड पर फिल्म ने करीब 60 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने पहले हफ्ते में 100 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। दूसरे शुक्रवार फिल्म ने साढ़े नौ करोड़ कमाए। फिल्म अब तक 125 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

 चर्चा में दोनों फिल्में

चर्चा में दोनों फिल्में

फिल्म छपाक को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में टैक्स फ्री कर दिया गया। कुछ राज्यों ने तान्हाजी को टैक्स फ्री किया है। छपाक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाया है। बीते मंगलवार को दीपिका पादुकोण जेएनयू में हिंसा का शिकार हुए छात्रों को अपना समर्थन देने पहुंचीं थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दीपिका पादुकोण का विरोध करते हुए उनकी फिल्म छपाक का बहिष्कार करने की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+