Chhapaak: संजय राउत ने किया दीपिका का समर्थन, कहा-देश में नहीं चलेगी 'तालिबानी' मानसिकता
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म 'छपाक' सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिल्म की रिलीज के ठीक पहले दीपिका और उनकी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल देखने को मिला था, क्योंकि बॉलीवुड अभिनेत्री का जेएनयू कैंपस जाना कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा और इस वजह से उन्होंने दीपिका के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी, कुछ लोगों ने तो दीपिका की फिल्म 'छपाक' को बॉयकाट करने की भी बात कही थी।

शिवसेना ने खुलकर दीपिका पादुकोण का समर्थन किया
लेकिन अब शिवसेना ने खुलकर दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है,पार्टी सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत ने रविवार को पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का समर्थन करते हुए कहा कि देश में इस तरह से 'तालिबानी' मानसिकता नहीं चल सकती है, इस तरह से दीपिका पादुकोण या उनकी फिल्म का बॉयकाट करना गलत है।

दीपिका के JNU जाने पर मचा बवाल
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थी, इस दौरान वह घायल छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष से मिलीं और विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ खड़ी दिखीं,हालांकि, दीपिका ने जेएनयू में किसी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया, लेकिन इसके बाद बीजेपी समेत कई अन्य राजनीतिक पार्टियों ने उनकी कड़ी आलोचना की है, फिलहाल दीपिका की फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हो गई है और फिल्म तीन राज्यों में टैक्स फ्री भी हो गई है।

मेघना गुलजार
मालूम हो कि मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है, जिसे किसी की नफरत का शिकार होना पड़ा था, 'छपाक' ने पहले दिन 4.7 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है, उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कमाएगी।












Click it and Unblock the Notifications