Chhapaak: 14 साल बाद कंगना की बहन ने बताया-किसने फेंका था उस पर तेजाब?
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' को लेकर चर्चित हैं, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है, जिसे किसी की नफरत का शिकार होना पड़ा था, इस फिल्म ने मशहूर अभिनेत्री कंगना की बड़ी बहन रंगोली के दर्द को भी सामने ला दिया है, जो कि एसिड की जलन को साल 2006 में झेल चुकी हैं।

रंगोली ने बयां किया
हमेशा ट्विटर पर अपनी बेबाक राय रखने वाली रंगोली से जब एक ट्विटर यूजर अर्जिता ने पूछा कि पूरा देश आपके दर्द के बारे में जानना चाहता है रंगोली जी, आपने आज तक ये नहीं बताया कि वो इंसान था कौन, जिसने आपके साथ ये घिनौनी हरकत की थी, जिस पर अब रंगोली ने अब दर्द भरे राज से पर्दा उठाया है।
सालों बाद कंगना की बहन ने बताया सच
रंगोली ने उस ट्विटर यूजर्स को टैग करते हुए लिखा है कि डियर अर्जिता, उस इंसान का नाम अविनाश शर्मा था, वो मेरा कॉलेज फ्रेंड था, उसने मुझे प्रपोज किया था, लेकिन मैंने उसे मना कर दिया था, उसकी इस हरकत के बाद मैंने उससे दूरी बना ली थी लेकिन उसका पागलपन कम नहीं हुआ लेकिन उसका पागलपन इस हद तक चला जाएगा, इसकी कल्पना भी मैंने नहीं की थी, वो पूरे कॉलेज में कहता फिरता था कि एक ना एक दिन वो मुझसे शादी जरूर करेगा।
मैंने गेट खोला और छपाक.........वो जग के साथ तैयार था
लेकिन जब उसे एक दिन पता चला कि मेरी सगाई एक वायुसेना अधिकारी से हो गई है तो उसने मुझे एसिड फेंकने की धमकी दी लेकिन मैंने उसकी धमकी को सीरयसली नहीं लिया और ये ही मेरी गलती थी, मैंने उसकी बात मां-बाप से छुपाई, ये मेरी दूसरी गलती थी, मैं उस दिन एक पीजी में चार लड़कियों के साथ रूम शेयर करती थी, ऐसे में एक लड़की ने आकर मुझे बोला कि आपको कोई युवा अजनबी पूछ रहा है, वो गेट पर है, मैंने गेट खोला और छपाक......... वो जग के साथ पूरी तरह से तैयार था।
तो इसलिए कंगना ने की थी दीपिका की तारीफ
मालूम हो कि रंगोली पर एसिड अटैक की खबर आग की तरह फैली थी, उस वक्त कंगना का संघर्ष का दौर चल रहा था, रंगोली और उनके परिवार को इसके बाद काफी कुछ झेलना पड़ा था। इसलिए कंगना ने फिल्म 'छपाक' के ट्रेलर को देखकर दीपिका की तारीफ की थी और कहा था कि इस फिल्म से उन दरिंदों के मुंह पर तमाचा पड़ा है, जो अपनी हरकत में तो कामयाब हो गए पर अपने इरादों में नहीं।












Click it and Unblock the Notifications