चोर है चेतन भगत, चुरायी हुई है 'हाफ गर्लफ्रेंड'
नई दिल्ली। एक बार फिर से जवां दिलों की धड़कन और युवाओं के फेवरेट लेखक चेतन भगत विवादों में हैं। वजह है कि उनकी नयी नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड'। इस किताब के जरिये जहां एक बार फिर से चेतन भगत लोगों की जुबां पर छा गये हैं वहीं बिहार के एक व्यक्ति ने चेतन पर चोरी का आरोप लगा दिया है।
बिहार के रहने वाले पटना के इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टिट्यूट ब्रिटिश लिंगुआ के डारेक्टर बीरबल झा ने चेतन भगत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी कहानी को चुराकर 'हाफ गर्लफ्रेंड' का नाम दे दिया और लाखों पैसे कमा रहे हैं। बीरबल ने कहा कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' की कहानी हूबहू उनके नाटक 'इंगलिशिया बोली' की है।
बीरबल झा ने यह भी कहा कि चेतन भगत उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं और वो कुछ वक्त पहले उनके इंस्टिट्यूट ब्रिटिश लिंगुआ आये भी थे और मैंने ही उन्हें अपनी किताब गिफ्ट की थी लेकिन तब मुझे यह नहीं पता था कि वो मेरी ही कहानी को चुरा लेंगे। वो तो बहुत बड़े चोर निकले। हालांकि चेतन ने इस आरोप को बेहद बचकाना बताते हुए इससे इंकार किया है लेकिन झा का कहना है कि वो इसके लिए चेतन भगत को कोर्ट में घसीटेंगे।
मालूम हो कि बिहार में काफी दिनों से 'हाफ गर्लफ्रेंड' को लेकर हाय-तौबा मची हुई है इससे पहले डुमरांव गांव के लोग चेतन से इसलिए नाराज थे क्योंकि चेतन ने अपने उपन्यास में डुमरांव के शाही घराने को टारगेट किया है। इसलिए गुस्साये लोगों ने चेतन का पुतला फूंका था और उसके उपन्यास को आग भी लगा दी थी।
आपको बता दें कि चेतन भगत का नया नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' एक बिहारी लड़के और शहरी लड़की की प्रेम कहानी है। लड़के को अंग्रेजी नहीं आती है लेकिन फिर भी अपनी टूटी-फूटी अंग्रेजी और सादगी से वो शहरी लड़की का दिल जीत लेता है।
इसलिए ही इन दिनों मार्केट में चेतन भगत के नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' की जबरदस्त मांग हैं। इस नॉवेल पर मोहित सूरी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए वो इन दिनों हिरोईन खोज रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications