एम्स की रिपोर्ट को सुशांत के परिवार के वकील ने किया खारिज, चेतन भगत बोले- सबूत लाइए
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस तरह से एम्स की मेडिकल रिपोर्ट ने हत्या के एंगल को खारिज किया है उसके बाद एम्स की मेडिकल रिपोर्ट को सुशांत के परिवार के वकील ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद इस पूरे मामले में लेखत चेतन भगत ने कहा कि अगर वकील के पास अपने दावे के समर्थन में सबूत हैं तो उन्हें पेश करना चाहिए। चेतन भगत ने सुशांत की मौत के बाद न्यूज चैनल पर इस पूरे मसले को लेकर जिस तरह से रिपोर्टिंग हुई, उसे तमाशा करार दिया है।

वकील पर चेतन ने कसा तंज
चेतन भगत ने कहा कि मैं कभी भी एम्स नहीं गया, लेकिन आप दावा कर रहे हैं कि वह भ्रष्ट हैं। यह कुछ सबसे मुश्किल जगहों में से एक है जहां नौकरी मिलना आसान नहीं है और ना ही आसानी से दाखिला मिलता है। यह ऐसा ही है जैसे आप कहे कि मेरी आईआईटी भ्रष्ट है। मैं बहुत ज्यादा नाराज होता हूं, मुझे सबूत दिखाइए। सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह पर तंज कसते हुए चेतन भगत ने कहा कि वह ऐसा सिर्फ इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एम्स की रिपोर्ट उनकी मर्जी के अनुसार नहीं आई है। लिहाजा यह गलत होगी, यानि आप ही सिर्फ ईमानदार हैं।
Recommended Video

Wrote to CBI
बता दें कि एम्स की रिपोर्ट पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने सीबीआई को एक पत्र लिखा है और इस मामले को फॉरेंसिंक की टीम को भेजे जाने की मांग की है। पत्र में विकास सिंह ने कहा कि राजपूत के परिवार ने फॉरेंसिंक की रिपोर्ट हासिल करने की तमाम कोशिश की, लेकिन डॉक्टर सुधीर गुप्ता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। बता दें कि डॉक्टर गुप्ता एम्स के पैनल के मुखिया हैं, जिन्होंने सुशांत की मौत के बाद इस मामले में हत्या के ऐंगल की जांच की थी। एम्स की ओर से 29 सितंबर को जो रिपोर्ट जमा की गई है, उसमे कहा गया है कि राजपूत के शरीर पर किसी भी तरह के घाव के निशान नहीं हैं और ना ही उनके शरीर में किसी तरह का जहरीला पदार्थ मिला है।

सीबीआई ने जारी किया था बयान
गौरतलब है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के फोरेंसिक विभाग ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को अपनी रिपोर्ट में साफ कर दिया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्या से नहीं आत्महत्या के कारण हुई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी सीबीआई जांच अभी भी जारी है और सभी पहलुओं को सावधानी से देखा जा रहा है।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications