इंटरव्‍यू के लिए युवती को किया VIDEO कॉल, न्‍यूड होने को कहा और पूछे गंदे-गंदे सवाल

चेन्‍नई। मोटे वेतन का लालच देकर कम पढ़ी लिखी युवतियों से यौन शोषण की कई खबरें आपने पढ़ी होंगी लेकिन चेन्‍नई में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है। यहां की रहने वाली एक युवती ने अपनी आपबीती फेसबुक पर शेयर किया है। युवती ने बताया कि नौकरी के लिए टेलीफोनिक इंटरव्‍यू के नाम पर एक शख्‍स ने वीडियो कॉल किया और फिर उनसे अश्‍लील डिमांड की। अपने पोस्‍ट में 22 वर्षीय युवती ने लड़कियों को सावधान रहने के लिए आगाह किया है और कहा है कि कॉल रीसीव करने से पहले सोच समझ लें। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

शुरू में पूछे गंदे सवाल

शुरू में पूछे गंदे सवाल

युवती ने बताया कि इंटरव्‍यू के नाम पर कॉल आने के थोड़ी देर बाद ही दीपक नाम के शख्‍स ने गंदी बातें शुरू कर दी। उसने वेस्ट और ब्रेस्ट का साइज पूछा। युवती ने दीपक द्वारा व्‍हाट्सएप पर हुए चैट का स्‍क्रीनशॉट भी फेसबुक पर शेयर किया है।

वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा

वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा

युवती ने बताया कि दीपक ने उससे डिमांड की- 'अपने इनरवियर उतार दो और टीशर्ट पहन लो।' युवती इस बात से असहज हो गई और फोन काट दी। हालांकि इस बीच युवती ने दीपक से फोन पर हुई सारी बातों को रिकॉर्ड कर लिया। फेसबुक पर स्‍क्रीनशॉट डालने के बाद लोग अब पुलिस में शिकायत करने की सलाह दे रहे हैं।

कमरे में अकेले होकर बात करने को कहा

कमरे में अकेले होकर बात करने को कहा

युवती ने बताया कि दीपक ने यह भी डिमांड की थी कि वह कमरे में अकेले होकर ही बात करे। युवती ने फेसबुक पर लिखा कि जिंदगी में पहले भी उसके साथ इस तरह का व्यवहार हुआ है। लेकिन इस बार मैंने चुप रहने की बजाए सबके सामने घटना को बताने का फैसला किया।

जानिए पूरा मामला

जानिए पूरा मामला

युवती ने कहा कि उसने हाल ही में नौकरी के लिए अप्लाई करना शुरू किया था और उसके दोस्त ने कॉन्टैक्ट नंबर कुछ लोगों को शेयर किए थे। युवती ने कहा कि कॉल करने वाले शख्स ने खुद को एयर फ्रांस से जुड़ा हुआ बताया। युवती ने अपने फेसबुक पोस्ट में लड़कियों को सावधान रहने के लिए भी आगाह किया है और कहा कि ऐसे कॉल्स रीसीव करने से पहले सोच समझ लें।

ये है वो फेसबुक पोस्‍ट

ये है वो फेसबुक पोस्‍ट

युवती का फेसबुक पोस्‍ट वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग कमेंट कर पुलिस में शिकायत करने की बात कह रहे हैं। आप भी देखिए और नीचें दिए कमेंट बॉक्‍स में जरूर अपनी राय दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+