Chennai Weather: साइक्लोन दित्वाह ने लिया विकराल रूप, बारिश और तूफानी हवाओं ने लगाई चेन्नई की स्पीड पर ब्रेक
Chennai Weather: चक्रवात दित्वाह का असर भारत के दक्षिणी राज्यों पर नजर आने लगा है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों में इसके पहुंचते ही प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी बारिश हो रही है। तूफानी हवाओं और समुद्री इलाकों में लहरों की गर्जना का दौर जारी है। खराब मौसम को देखते हुए चेन्नई समेत आसपास के कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। चेन्नई में कंपनियों ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश दिया है। केरल और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में 2 दिसंबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय सोमवार देर रात एहतियातन लिया गया।

Chennai Weather: तूफानी मौसम ने रोकी हाईटेक शहर की रफ्तार
- आईएमडी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान दित्वाह के प्रभाव से चेन्नई और तिरुवल्लूर में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
- इसके अलावा, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेन्नई जिलों में अड्यार, कोसस्थलैयार और अरनियार नदियों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
- चेन्नई के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और दूसरे जिलों में भी स्कूलों की छुट्टी है। मछुआरों और तटीय इलाके में रहने वाले लोगों को समुद्र और जलाशयों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Chennai Weather Forecast: तूफान दित्वाह की वजह से चेन्नई में सड़कें वीरान, समंदर से उठ रही हाहाकारी लहरें
IMD ने लोगों को यात्रा से बचने की दी सलाह
जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है। आईएमडी ने चेन्नई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यह भारी बारिश की आशंका के बीच जारी किया जाने वाला अलर्ट होता है। प्रदेश के कई और जिलों के लिए भी रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सड़क यात्रा से बचने की भी अपील की गई है। घर से बाहर निकलने से पहले मौसम के हालिया अपडेट और अलर्ट की जानकारी रखने का भी निर्देश जारी किया गया है।
तूफान दित्वाह की वजह से अब तक 3 की मौत
तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन ने बताया कि चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को चेन्नई और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के कारण कई सड़कों, राजमार्गों और निचले इलाकों में भीषण जलभराव हो गया। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कृषि, पशुधन, घरों और जनहानि से प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से तुरंत मुआवजा देने के निर्देश जारी किए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस टीम और जिला प्रशासन अलर्ट पर हैं।
यह भी पढ़ें: Chennai School Holiday: बारिश से बिगड़े हालात, चेन्नई और आसपास के जिले अलर्ट पर, कहां-कहां बंद हैं स्कूल?












Click it and Unblock the Notifications