Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chennai School Holiday: बारिश से बिगड़े हालात, चेन्नई और आसपास के जिले अलर्ट पर, कहां-कहां बंद हैं स्कूल?

Chennai School Holiday: तमिलनाडु में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रातभर हुई तेज बारिश ने चेन्नई और आसपास के जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह होते ही कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं, स्कूलों के बाहर तक पानी भर गया और लोगों को घर से निकलने में मुश्किलें होने लगीं। मौसम विभाग ने अब अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

स्थिति गंभीर होती देख जिला प्रशासन ने चेन्नई समेत कई जिलों में आज यानी 17 नवंबर को सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं तटीय इलाकों में तेज हवाओं के चलते मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Chennai School Holiday

किन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में भारी बारिश और पानी भरने की स्थिति को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

  • चेन्नई: भारी बारिश और जलभराव के कारण स्कूल बंद
  • चेंगलपट्टू: लगातार बारिश, सुरक्षा कारणों से छुट्टी
  • तिरुवल्लूर: जलभराव की चेतावनी के चलते स्कूल बंद
  • कांचीपुरम: स्थानीय प्रशासन द्वारा छुट्टी की संभावना
  • दक्षिणी तमिलनाडु: हल्का मौसम, स्कूल खोलने का फैसला स्थानीय स्तर पर

ये भी पढ़ें: Delhi की जहरीली हवा बनी बच्चों की दुश्मन, स्कूलों ने उठाया बड़ा कदम, सोमवार से बंद हैं क्लासेज?

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। यह प्रणाली धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ रही है, जिससे उत्तर तमिलनाडु के तटीय इलाकों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, मयिलादुथुरै, नागपट्टिनम, तिरुवरूर और कराईकल के लिए जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, विलुप्पुरम, कुड्डालोर, तंजावुर, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

चेन्नई में मौसम का हाल

चेन्नई में आज आसमान बादलों से ढका रहेगा। शहर के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। तापमान लगभग 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जलभराव के कारण कई मुख्य सड़कों पर यातायात धीमा हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से घर से बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतने की अपील की है।

सरकार ने दिए निर्देश

तमिलनाडु सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने बताया कि श्रीलंका तट के पास एक ऊपरी वायु चक्रवात सक्रिय है, जिसकी वजह से निम्न दबाव क्षेत्र बना है। अगले चार दिनों में उत्तर-पूर्वी और तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव दलों को तुरंत तैनात किया जाएगा।

मछुआरों के लिए चेतावनी

समुद्री इलाकों में खराब मौसम की वजह से मछुआरों को गल्फ ऑफ मन्नार और कन्याकुमारी के समुद्री क्षेत्रों में जाने से मना किया गया है। इन इलाकों में 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति कुछ समय में 55 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। सरकार ने कहा है कि मौसम की स्थिति में सुधार होने तक तटीय क्षेत्र के मछुआरें समुद्र में न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में गिरा तापमान, शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें दिल्ली का हाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+