Chennai Weather Forecast: तूफान दित्वाह की वजह से चेन्नई में सड़कें वीरान, समंदर से उठ रही हाहाकारी लहरें

Chennai Weather Forecast: तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं की वजह से जनजीवन बेहाल है। बदलते मौसम और मूसलाधार बारिश की वजह से मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। समुद्र में ऊंची लहरें और तेज हवाएं स्थिति को और गंभीर बना रही हैं। इस बीच, कई जिलों में बारिश जारी है, जिनमें तिरुवल्लूर सबसे ज्यादा प्रभावित है। मछुआरों को समुद्र में नहीं उतरने की सलाह दी गई है। आम लोगों से भी घर में रहने की अपील की गई है।

चक्रवात दित्वाह के गुजरने के बाद तिरुवल्लूर में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात और दैनिक जीवन पर असर पड़ा है। प्रशासन ने राहत और बचाव टीमों को अलर्ट पर रखा है। चेन्नई में कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है।

Chennai Weather Forecast

Chennai Weather Forecast: जोरदार बारिश से थमी रफ्तार

- मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र में लहरों की ऊंचाई सामान्य से काफी अधिक है। ऐसे में मछुआरों को समुद्र में न जाने का कड़ा निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक तेज बारिश जारी रह सकती है।

यह भी पढ़ें: Cyclone Ditwah Alert: तबाही मचाएगा चक्रवात दित्वाह! 47 विमान रद्द, ट्रेनें कैंसिल, स्कूल बंद—NDRF हाई-अलर्ट पर

- तेज हवा और जलभराव से बढ़ी दिक्कतें बढ़ गई हैं। बारिश के साथ समुद्री क्षेत्रों में हवाओं की गति भी बढ़ी है। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

- नगर निगम टीमें लगातार प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रही हैं और मरम्मत कार्य में जुटी हैं। भारी बारिश की वजह से शहर के निचले हिस्से में काफी पानी जमा हो गया है। बहुत से लोगों को वहां से निकाला भी गया है।

Cyclone Ditwah का असर प्रदेश के बड़े हिस्से पर

साइक्लोन दित्वाह का असर तमिलनाडु के बड़े हिस्से पर पड़ा है। सिर्फ चेन्नई ही नहीं बल्कि पुड्डुचेरी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। दक्षिण भारत के राज्यों केरल और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला है। लगातार बारिश की वजह से चेन्नई की सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक धीमा पड़ गया है। रेलवे ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। कई लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ उड़ानों पर भी बारिश का असर देखने को मिला है। सड़क मार्ग से भी यात्रा टालने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: Cyclone Ditwah: क्‍या तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान 'दित्वाह'? इन तीन राज्‍यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

भारी बारिश से किसान परेशान

तिरुवल्लूर के ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान और सब्ज़ियों की फसल को नुकसान का खतरा है। कृषि विभाग ने किसानों से सतर्क रहने और जरूरी कदम उठाने की अपील की है। जिला प्रशासन ने राहत शिविर तैयार करने शुरू कर दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी की जा रही है। आपदा प्रबंधन टीमें संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में उपकरणों और नावों के साथ तैनात हैं। मेडिकल टीमें भी किसी आपात स्थिति के लिए तैयार रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें: Cyclone Senyar: क्यों आते हैं साइक्लोन? तीन राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, IMD का ताजा अपडेट डराने वाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+