चेन्नई: बीमार करूणानिधि की पहली तस्वीर आई सामने, हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे उपराष्ट्रपति

चेन्नई। डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि से मिलने के लिए उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू कावेरी हॉस्पिटल पहुंचे हैं, जिनकी पहली तस्वीर जारी हुई है। करुणानिधि की तबीयत बिगड़ने के बाद से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। उपराष्ट्रपति ने हॉस्पिटल पहुंचकर करुणानिधि का हालचाल जाना।

करुणानिधी का हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे उपराष्ट्रपति

हॉस्पिटल के मुताबिक, करुणानिधि की हालत फिलहाल स्थिर है। करुणानिधि का अचानक ब्लड प्रेशर कम हो गया था जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। अस्पताल में भर्ती करने के कुछ ही देर बाद उन्हें आइसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

इससे पहले टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन उनसे मिलने कावेरी अस्पातल पहुंचे थे। उन्होंने डीएमके नेता स्टालिन और कनिमोझी से मुलाकात की और करुणानिधि के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। करुणानिधी को हॉस्पिटल में भर्ती कराये जाने के बाद हॉस्पिटल के बाहर उनके समर्थकों की भी भारी भीड़ लगी हुई है। उधर प्रशासन ने भी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+