आरके नगर उपचुनाव: टोपी की मांग को लेकर कोर्ट तक गए दिनाकरन, मिला प्रेशर कुकर चुनाव निशान
चेन्नई। चेन्नई की आरके नगर सीट पर उपचुनाव के लिए टीटीवी दिनाकरन को प्रेशर कुकर चुनाव निशान मिला है। एआईएडीएमके दिनाकरन गुट के नेता टीटीवी दिनाकरन आरके नगर उपचुनाव में हैट (टोपी) चुनाव चिन्ह चाहते थे। हैट का निशान दूसरे प्रत्याशी को दे दिया गया। हैट के निशान का इस्तेमाल करने के लिए दिनाकरन ने दिल्ली हाईकोर्ट से भी इजाजत मांगी थी। कोर्ट ने इस मसले पर चुनाव आयोग के पीठासीन अधिकारी से फैसला करने को कहा। एआईएडीएमके के मुख्य गुट को दो पत्ती वाला चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने के बाद टीटीवी दिनाकरन ने ये याचिका दायर की थी। अब उन्हें प्रेशर कुकर मिला है। इस चुनाव में दिनाकरण एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं।

चेन्नई की आरके नगर सीट पर उपचुनाव काफी दिन से चर्चा में है। सीट पर कई जाने-माने चेहरे चुनाव में है। सोमवार को तमिल अभिनता विशाल और जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार भी नामांकन को पहुंचे थे लेकिन दोनों का ही नामांकन रद्द हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद आरके नगर की सीट खाली हुई थी जिस पर अब उप चुनाव हो रहा है। जयललिता की दिसंबर 2016 में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications