चेन्नई में बिक रही 'बिल्ली बिरयानी', छुड़ाई गईं 12 बिल्लियां

एक स्थानीय के मुताबिक पोंगल के अगले दिन उनकी बिल्ली बाहर गई तो फिर ढूंढने पर भी नहीं मिली। इस तरह के कई मामले आने और बालाजी नगर के निवासियों की शिकायत के बाद जांच शुरू की गई

Recommended Video

    Chennai: Mutton, Chicken Biryani नहीं अब बिकने लगी है Cat Biryani | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बिरयानी का स्वाद तो आप बड़े ही मौज से लेते हैं। लेकिन आपसे अगर ये कहा जाए कि जो बिरयानी आप खा रहे हैं उसमें बिल्ली का मांस मिला हुआ तो शायद आपका पूरा स्वाद खराब हो जाएगा। ताजा खुलासे के मुताबिक चेन्नई के कई इलाकों में 'बिल्ली बिरयानी' बेची जा रही है। चेन्नै पुलिस ने एक दर्जन बिल्लियों को खतरे से बाहर निकाला है। इनको बिरयानी बनाने के मकसद से चुराया गया था। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने कई इलाकों जैसे अवाडी, पल्लावरम, पूमजोहिल, तिरुमुल्लाईवोयल और कन्निकापुरम में छापेमारी के बाद तिरुमुल्लाईवोयल से 12 बिल्लियां बरामद कीं।

     बंजारे बिल्लियों को जाल में फंसाते हैं

    बंजारे बिल्लियों को जाल में फंसाते हैं

    एक स्थानीय के मुताबिक पोंगल के अगले दिन उनकी बिल्ली बाहर गई तो फिर ढूंढने पर भी नहीं मिली। इस तरह के कई मामले आने और बालाजी नगर के निवासियों की शिकायत के बाद जांच शुरू की गई। पीपल्स ऑफ ऐनिमल्स संस्था के को-फाउंडक श्रीराणे पेरेइरा ने बताया, 'बंजारे बिल्लियों को जाल में फंसाते हैं और उनके मांस को रोड के किनारे ठेले वालों को बेचते हैं। यहां पर दो दशकों से यह काम चल रहा है।'

    पुलिस ने बिछाया जाल

    पुलिस ने बिछाया जाल

    पिछले हफ्ते पुलिस बंजारों के पास बिल्ली का मीट खरीदने वाला बनकर पहुंची। हालांकि, उनसे जानकारी निकालना आसान नहीं था क्योंकि वे अंजान लोगों को मीट नहीं बेचते और मना कर देते थे। किसी तरह पुलिस उन्हें पकड़ने में कामयाब रही। एक झोले में से 12 बिल्लियां बरामद हुईं जो कि बेहद खराब हालात में थीं। 3 बिल्लियां एक दूसरे बैग में भी मिलीं, हालांकि ये बिल्लियां मर चुकी थीं।

    2010 में भी सामने आया था मामला

    2010 में भी सामने आया था मामला

    2010 में एक रिपोर्ट में कहा था कि नरिकुरवर समुदाय में बिल्‍ली के मांस से बनी बिरयानी शादी के मौके पर बनाई जाती है। इसके अलावा बिल्‍ली के मांस से बना सूप, बेटे के जन्‍म पर बनता है।लोग कहते हैं कि चूंकि बिल्‍ली का मांस सस्‍ता होता है इसलिए लोग इसे खाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+