किन्‍नर के साथ अश्‍लील हरकत कर रहा पुलिसकर्मी कैमरे में कैद

चेन्‍नई। तमिलनाडु में स्‍थानीय लोगों ने एक पुलिसकर्मी को किन्‍नर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए कैमरे में कैद कर लिया। इतना ही नहीं, क्षेत्र के लोग ही पुलिसकर्मी को पकड़कर पुलिस स्‍टेशन भी ले गए। मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो बवाल मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मी का ट्रांसफर कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बस के पीछे किन्‍नर के साथ कर रहा था अश्‍लील हरकत

बस के पीछे किन्‍नर के साथ कर रहा था अश्‍लील हरकत

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नई के थोरइपक्‍कम का है। यहीं के पुलिस स्‍टेशन में आरोपी पुलिसकर्मी तैनात था। स्‍थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी का वीडियो उस वक्‍त बनाया जब वह सड़क पर खड़ी एक बस के पीछे किन्‍नर के साथ अश्‍लील हरकत कर रहा था। स्‍थानीय लोगों ने पहले तो पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया और उसके बाद उसे उसी पुलिस स्‍टेशन में पकड़कर ले गए, जिसमें वह तैनात था।

किन्‍नरों के आतंक से परेशान थे स्‍थानीय लोग, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया एक्‍शन

किन्‍नरों के आतंक से परेशान थे स्‍थानीय लोग, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया एक्‍शन

दरअसल, यह पूरा मामला सिर्फ पुलिसकर्मी के किन्‍नर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भर का नहीं है। पुलिस के मुताबिक, स्‍थानीय लोग लंबे समय से यह शिकायत कर रहे थे कि कुछ किन्‍नर पल्‍लीवरम रेडिअल रोड पर रात के समय लोगों के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं। इतना ही नहीं, किन्‍नर लोगों से जबरन पैसा भी ऐंड रहे थे। मामले की शिकायत कई बार पुलिस के पास की गई, मगर कोई एक्‍शन नहीं लिया गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लूट की भी कई वारदातें हो चुकी हैं। शनिवार की रात जब कुछ युवकों ने देखा कि हेड कॉन्‍स्‍टेबल किन्‍नरों के साथ बातचीत कर रहा है और उसे एक किन्‍नर को बस के पीछे ले जा रहा है, तो वे समझ गए कि दाल में कुछ काला है।

पुलिसकर्मी ने वीडियो डिलीट करने को कहा, बाद में भीड़ को उग्र होता देख भागा

पुलिसकर्मी ने वीडियो डिलीट करने को कहा, बाद में भीड़ को उग्र होता देख भागा

पुलिसकर्मी जैसे ही किन्‍नर को बस के पीछे ले जाने लगा, युवकों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बाद में पुलिसकर्मी ने वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन युवकों को आक्रामक होता देख वह समझ गया कि अब बात नहीं बनेगी और वह घटनास्‍थल से भाग गया। बाद में लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस स्‍टेशन लेकर गए। स्‍थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी गई है और उसका तत्‍काल प्रभाव से ट्रांसफर भी कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+