कांस्टेबल जिस फेसबुक दोस्त से कर रहा था शादी की तैयारी, वो निकला लड़का तो कर दी हत्या
कांस्टेबल जिस फेसबुक दोस्त से रातभर करता था निजी बातें, वो निकला लड़का तो कर दी हत्या
चेन्नई। चेन्नई में एक कांस्टेबल ने एक युवक की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो लड़की की आईडी बनाकर फेसबुक पर उससे काफी समय से बात कर रहा था। कांस्टेबल उससे फेसबुक पर प्यार का इजहार भी कर चुका था लेकिन जब उसे पता चला कि जिसे वो लड़की समझकर बात कर रहा है, वो एक लड़का है तो उसने इसे अपने साथ धोखा माना और दोस्तों के साथ मिलकर इस युवक की जान ले ली।

तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी कांस्टेबल कन्नन कुमार वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है। उसके साथ जो लोग हत्या में शामिल थे, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों ने हत्या में शामिल होने की बात कुबूली है। इन्होंने बताया कि कन्नन फेसबुक पर हुए धोखे का बदला लेना चाहता था और इसीलिए उसने अय्यानर नाम के युवक की हत्या की। पुलिस मुख्य आरोपी कन्नन कुमार की तलाश कर रही है।

फेसबुक पर करता था घंटों बातें
हत्यारोपी पुलिसकर्मी की कुछ समय पहले फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। दोनों रातभर लंबी बातें किया करते थे। पुलिस ने बताया है कि 32 साल का कांस्टेबल कन्नन कुमार कुछ समय से फेसबुक पर दोस्त बनी एक लड़की से बातचीत कर रहा था। पुलिस ने बताया कि जिसको कांस्टेबल लड़की समझ रहा था, वो फर्जी आईडी मृतक एस अय्यानार नाम के युवक ने बनाई हुई थी और उसी आईडी से वह आरोपी कांस्टेबल से बातें किया करता था।

फेसबुक लवर से मिलने को ली थी 10 दिन की छुट्टी
कांस्टेबल कन्नन कुमार ने अपनी इस फेसबुक लवर से मिलने की जिद की, उसने इसके लिए 10 दिन की छुट्टी ले ली। जब कोई लड़की मिलने नहीं आई तो उसने सच जानने की कोशिश की। इसके बाद उसे पता चला कि फेसबुक पर उससे प्यार की बातें करने वाली कोई लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। इससे गुस्साए कन्नन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications