'ये फासीवादी और निरंकुश शासन के खिलाफ युद्धघोष है', विपक्ष महाबैठक पर बोले तमिलनाडु सीएम एम के स्टालिन

पटना में आयोजित हुई महाबैठक को लेकर चेन्नई सीएम एम के स्टालिन ने कहा कि ये निरंकुश शासन के खिलाफ युद्धघोष है।

बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक में 30 से ज्यादा विपक्षी नेता शामिल हुए। वहीं, इस महाबैठक का उद्देश्य लोकसभा चुनाव 2024 में एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ मैदान में उतरने की रणनीति है। इस बैठक में तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक में पीएम उम्मीदवार का कोई फैसला नहीं हुआ है।

तमिलनाडु सीएम एम के स्टालिन ने कहा कि विपक्ष की ये बैठक फासीवादी और निरंकुश शासन के खिलाफ युद्धघोष है।

Chennai CM MK Stalin

बता दें कि द्रमुक प्रमुख अपने बिहार समकक्ष नीतीश कुमार की आयोजित बैठक के लिए गुरुवार रात से ही पटना में हैं। उन्होंने ट्विटर पर नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात पर खुशी जाहिर की है।

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने लालू यादव और नीतीश कुमार को जेल में डलवा दिया था। लेकिन, आज वे पटना में राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि राजनीति में क्या हो गया है।

पटना में आयोजित इस महाबैठक में पूर्व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु मुख्यमंत्री एक के स्टालिन, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, नेशनल कांफ्रेस के नेता उमर अब्दुल्ला, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत कई दिग्गज बैठक में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+