नशे में टल्ली लॉ स्टूडेंट ने करोड़ों की कार से 12 ऑटो को रौंदा, 1 की मौत
चेन्नई। चेन्नई पुलिस ने लॉ के एक छात्र को नशे की हालत में करोड़ों की पोर्श कार से एक ऑटो ड्राईवर को रौंदने के जुर्म में अरेस्ट किया है।
ये हादसा सोमवार सुबह का है, जब नशे की हालत में छात्र अपनी लग्जरी पोर्श कार लेकर पार्किंग एरिया में घुस गया और 12 ऑटो को रौंद डाला, जिसमें एक ऑटो ड्राईवर की मौके की मौत पर हो गई और तीन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
छात्र पैसे वाले घर से संबंध रखता है
छात्र की उम्र मात्र 22 साल है और वो एक संपन्न घर से संबंध रखता है, उसके पिता सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पार्किंग एरिया में खड़ी ऑटो में काफी ड्राईवर्स अपनी ऑटो में बैठे आराम कर रहे थे, तभी छात्र अपनी कार लेकर पार्किंग एरिया में घुस गया।
नशे की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया और उसने एक भयानक हादसे को जन्म दे दिया, उसे फिलहाल तो चोट नहीं आयी है लेकिन उसने इतनी ज्यादा पी रखी थी कि उसे दो लोगों की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस उसे अरेस्ट करके पूछ-ताछ कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications