Chenab Bridge Maldives के मेहमानों को लगा मैजिकल! भारतीय रेल की सराहना, मंत्री बोले- बहुत प्रभावित हूं
Chenab Bridge Maldives से आए प्रतिनिधिमंडल के लिए किसी अजूबे से कम नहीं। दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर पहुंची टीम भारतीय रेलवे की ब्रिज से बेहद प्रभावित दिखे।

Chenab Bridge Maldives के मेहमानों को काफी पसंद आया। एफिल टॉवर की तुलना में जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज की सराहना करते हुए मालदीव के मंत्री ने कहा, "भारतीय रेलवे जिस विकास को ला रहा है उससे देश बहुत प्रभावित है।"
मालदीव के राष्ट्रीय योजना, आवास और बुनियादी ढांचा मंत्री मोहम्मद असलम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चिनाब ब्रिज का दौरा किया। उत्तर रेलवे ने ट्विटर पर कहा मालदीव के आवास और बुनियादी ढांचा मंत्री मोहम्मद असलम और शिफ़ाज़ अली चिनाब ब्रिज देखने पहुंचे।
उत्तर रेलवे द्वारा जारी बयान के अनुसार, मोहम्मद असलम ने कहा, "भारतीय रेलवे देश में जो विकास ला रहा है, उससे बहुत प्रभावित हूं।" रिपोर्ट्स के अनुसार, उधमपुर श्रीनगर बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना पूरी होने वाली है।
चिनाब ब्रिज की मदद से भारतीय रेल कश्मीर घाटी को बाकी रेलवे नेटवर्क से जोड़ने में सफल रहेगी। USBRL प्रोजेक्ट के तहत जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब ब्रिज नैसर्गिक वादियों में कमाल का एहसास दिलाता है।
मालदीव से जो टीम चिनाब ब्रिज देखने पहुंची, उसमें परियोजना निदेशक महजूब शुजाउ, परियोजना प्रबंधक मोहम्मद जिनान सईद भी शामिल रहे। USBRL के मुख्य प्रशासन अधिकारी, एसपी माही समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की अगवानी की।

उधमपुर श्रीनगर बारामूला रेल लिंक परियोजना और प्रतिष्ठित चिनाब ब्रिज सहित कटरा-बनिहाल खंड पर सुपरस्ट्रक्चर के बारे में मालदीव की टीम को विस्तार से जानकारी दी गई।
- टनल बनाने के लिए न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड का इस्तेमाल
- क्षेत्र में ग्रेनाइट चट्टानों के कारण फाउंडेशन की खुदाई चुनौती पूर्ण रही।
- हिमालयन टनललिंग पद्धति से ड्रिलिंग हुई
- स्ट्रक्चरल स्टील से बनाया गया है ब्रिज
- माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान झेल सकता है।
- दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क पुल मार्वल इंजनियरिंग का एक शानदार नमूना है।
- 120 साल तक Chenad Bridge का कुछ नहीं बिगड़ने वाला, भूकंप झेलने में भी सक्षम
जम्मू कश्मीर क्षेत्र में चिनाब नदी के ऊपर 359 मीटर (लगभग 109 फीट) निर्मित चिनाब रेल ब्रिज, एफिल टॉवर से लगभग 35 मीटर लंबा है।
रेल मंत्रालय ने कहा कि पुल दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 के अंत तक आगंतुकों के लिए खोल दिया जाएगा।
Recommended Video
विगत मार्च महीने में इस ब्रिज पर ट्रॉली कार चला कर ट्रायल किया गया। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। नदी के तल से 1,315 मीटर ऊंचाई पर बना आर्क ब्रिज की लागत 14 सौ करोड़ रुपए है।
पहाड़ों के बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन भारत के लोगों को स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव देगी। साल 2003 में परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद से दो दशकों के इंतजार के बाद अब पुल रेगुलर प्रयोग के लिए खोला जाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications