एक गलत मोड़ और खेल खत्म, निंजा के जैसे चीते ने किया हिरण का शिकार, लंबी छलांग भी रही बेकार
चीते का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें उसने जबरदस्त तरीके से हिरण का शिकार किया।

चीते दुनिया के सबसे तेज रफ्तार जानवर हैं। उनके सामने कोई भी छोटा जानवर टिक नहीं सकता। इसके अलावा वो काफी ऊंची छलांग भी लगा लेते हैं, एकदम निंजा फाइटर की तरह। अब जंगल से एक बहुत ही शानदार वीडियो सामने आया है, जिसमें चीते ने जबरदस्त तरीके से अपने शिकार को दबोचा।

IFS ने शेयर किया वीडियो
वायरल वीडियो कहां का है ये नहीं पता चल पाया। इसे आईएफएस साकेत बडोला ने शेयर किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चीते को शिकार की भनक लग गई थी। ऐसे उसने तुरंत जगह खोजनी शुरू कर दी। कुछ वक्त बाद शिकार उसी की ओर आने लगा।

गलत दिशा में मुड़ा
वो शिकार एक वयस्क हिरण था, जो तेजी से एक कच्चे रास्ते पर भाग रहा था। एक मोड़ पर वो सीधे जाने के बजाए मुड़ गया। ये गलती उसकी जिंदगी पर भारी पड़ी, क्योंकि आगे चीता उसका इंतजार कर रहा था। हिरण को पास आता देख चीते ने भी बीच रास्ते पर घात लगा लिया और अपने शरीर की बनावट की वजह से वो हिरण को नजर भी नहीं आया।

नहीं बचा पाई छलांग
वहीं जब हिरण चीते के एकदम पास पहुंच गया तो उसकी नजर पड़ी। उसने बचने के लिए लंबी छलांग मारी। ऐसे में चीता भी एकदम निंजा फाइटर की तरह उछला और आगे जाकर हिरण को धर दबोचा।

चीते की खासियत
आपको बता दें कि चीता सिर्फ 3 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इसके अलावा ये 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़कर 23 फीट की छलांग भी मार सकता है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications