गर्मी की छुट्टियों में विमान कंपनियों देंगी सस्ती उड़ान का तोहफा, उड़ानों में भी भारी इजाफा
नई दिल्ली। आने वाली छुट्टियों के मद्देनजर विमान कंपनियों ने यात्रियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। इन छुट्टियों के मौके पर आप सस्ती विमान यात्रा कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में छुट्टियों के मद्देनजर हवाई उड़ानों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। विमान कंपनियां हर हफ्ते 14800 से ज्यादा हवाई उड़ानों का योजना बना रही हैं।
घरेलू विमान कंपनियों के इस प्रस्ताव को विमानन मंत्रालय ने मंजूर कर लिया है। यह विमानों के इतिहास में पहली बार होगा जब इतनी संख्या में विमान गर्मियों के मौसम में उड़ान भरेंगे। यह हवाई यात्रायें मार्च के आखिरी रविवार से लेकर अक्टूबर माह के अंतिम शनिवार तक के लिए होंगी। यानि कि 27 मार्च से लेकर 29 अक्टूबर के बीच यह विमान उड़ान भरेंगे।
कुल 11 घरेलू एयरलाइंस हर हफ्ते 14869 उड़ाने भरेंगी। पिछले वर्ष 12533 विमानों ने उड़ाने भरी थी। जोकि पिछले बार की तुलना में 18 फीसदी की बढ़ोत्तरी है। इस बार विमानों की संख्या में हुआ इतना इजाफा

विस्तारा एयरलाइंस
इस बार विस्तारा एयरलाइंस की कुल 334 विमानें उड़ान भरेंगी जोकि पिछली बार 176 थी। यानि इस बार 89.8 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गयी है।

एयर एशिया
इस बार 334 विमान उड़ान भरेंगे, जोकि पिछली बार की तुलना में 66.7 फीसदी बढ़ोत्तरी है। पिछळी बार यह संख्या 168 थी।

स्पाइसजेट
स्पाइसजेट इस बार कुल 1934 विमानें सुचारू रूप से चलायेगी। पिछली वर्ष की तुलना में 27.2 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गयी है। पिछले वर्ष यह 1520 थी।

इंडिगो एयरलाइंस
इंडिगों की विमानों की संख्या में 24.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गयी है। पिछले वर्ष 4291 की तुलना में इस बार 5323 विमान उड़ान भरेंगी।

जेट लाइट
जेट की विमानों में भी 12.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ पिछले वर्ष की 463 की तुलना मे 519 विमान उड़ान भरेंगे।

गो एयर
गो एयर की विमानों की संख्या में 10.1 फीसदी यानि कि पिछले वर्ष में 918 की जगह इस बार 1011 विमान उड़ान भरेंगे।

जेट एयरवेज
जेट इस बार 9.3 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 2836 की जगह 3100 विमान उड़ान भरेंगे।

एयर इंडिया
सिर्फ एयर इंडिया की विमानों की संख्या में कमी की गयी है। पिछले वर्ष 1718 की जगह इस बार 1692 विमान उड़ान भरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications