'कौन बनेगा करोड़पति' शो में हिस्सा लेकर फंसी मुंगेली की डिप्टी कलेक्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में तैनात ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर को क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में हिस्सा लेना उस समय भारी पड़ गया, जब उन्हें प्रशासन की ओर से शो में हिस्सा लेने की परमिशन नहीं दी गई। हांलाकि बाद में मुख्यमंत्री रमन सिंह के हस्तेक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए सलेक्ट हुईं अनुराधा अग्रवाल मुंगेली की डिप्टी कलेक्टर हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति के लिए आवेदन दिया था। लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें कोई जबाव नहीं मिला। इस बीच अनुराधा अग्रवाल शो में हिस्सा लेने मुंबई चली गई और शो पर उन्होंने कुछ रकम भी जीत ली।

anuradha

डिप्टी कलेक्टर अनुराधा अग्रवाल दिव्यांग हैं

डिप्टी कलेक्टर अनुराधा अग्रवाल दिव्यांग हैं

बता दें कि भोपाल में शो के ऑडिशन के बाद उन्हें शो की शूटिंग के लिए मुंबई बुलाया गया था। अनुराधा के मुताबिक उन्होंने मुंगेली कलेक्टर और बिलासपुर संभागायुक्त के जरिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थीं, लेकिन सरकार से समय पर पत्र नहीं मिलने के कारण वे कलेक्टर से छुट्टी लेकर मुंबई चली गईं। ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर अनुराधा अग्रवाल दिव्यांग हैं। इसी बीच अनुराधा की मां का देहांत हो गया। शासन से अनुमति मिलने की उम्मीद में अनुराधा अपनी मां का अंतिम संस्कार के तुरंत बाद मुंबई रवाना हो गईं। लेकिन अनुराधा अग्रवाल जब मुंबई से वापस लौटी तो पता चला कि प्रशासन की ओर से उन्हें शो में हिस्सा लेने के लिए छुट्टी नहीं दी गई थी।

वायरल हुआ आवेदन पत्र

वायरल हुआ आवेदन पत्र

यह मामला तब सार्वजनिक हो गया कि जब उनके आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके चलते प्रदेश सरकार की लोग अलोचना करने लगे। इसके बाद सीएम रमन सिंह को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने अफसरों को बुलाकर कहा कि यह विशेष मामला है। सीएम डॉ. सिंह ने बताया कि अनुराधा अपने भाई के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए केबीसी शो में जाकर रकम जीतना चाहती थीं। इसलिए उन्हें विशेष अनुमति दे दी जाए।

अनुराधा का भाई किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है

अनुराधा का भाई किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है

केबीसी का वह शो, जिसमें अनुराधा ने भाग लिया। उसका प्रसारण आने वाले 20 सितंबर को होगा। अनुराधा का भाई किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, जो रकम केबीसी में अनुराधा जीती हैं। उससे वो भाई का उपचार कराना चाहती हैं। खबरों के मुताबिक अनुराधा ने 15 लाखा रुपए की रकम जीती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+