51 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारत की नागरिकता दी गई, रमन सिंह ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। पाकिस्तान के 51 हिन्दू परिवारों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने भारतीय नागरिकता पंजीयन प्रमाण पत्र दिया है, इस मौके पर हंसराज अहीर के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम शदाणी दरबार के पीठाधीश संत गोबिंदराम साहेब के 73वें जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित किया गया, जहां 51 हिन्दू परिवारों को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर बोलते हुए हंसराज अहीर ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और अनुकरणीय कदम है। वहीं रमन सिंह ने इन तमाम 51 हिंदुओ से कहा कि आज आपका पुनर्जन्म हुआ है, जिसके बाद आपके माथे से मुहाजिर होने का कलंक धुल गया, यह खुशी का दिन है, आप लोगों को पाक की नागरिकता से आजादी मिल गई। आप हिंदुस्तानी हैं।

raman singh

वहीं इस मौके पर बोलते हुए कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विस्थापित हिंदुओंके लिए यह खुशी का सबसे बड़ा दिन है, विदेश में रह रहे नागरिकों को काफिर कहा जाता है। लेकिन अब विहिप और हंसराज अहीर के प्रयासों से विस्थापित हिंदुओं को भारत की नागरिकता दी जा रही है। भारत अब आपके लिए किराए का घर नहीं है, यह आपका अपना घर है।

हंसराज अहीर ने कहा कि विस्थापित हिंदुओ के पूर्वजों को बहुत दुख झेलना पड़ा है, लेकिन आज उन दुखों से मुक्ति मिल रही है। उन्होंने कह कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय नागरिकता देने के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद विस्थापित हिंदुओं के लिए नई दिवाली है, अब आप लोग हिंदुस्तानी हैं और ये आपकी असली पहचान है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी केंद्र सरकार ने लोगों को भारतीय नागरिकता दी है। लेकिन अब नागरिकता देने के नियमों में बदलाव किया गया है, अब राज्य सरकारें भी भारतीय नागरिकता दे सकती हैं। हंसराज अहीर ने कहा कि नागरिकता देने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है, पहली बार किसी राज्य ने विस्थापित हिंदुओं को नागरिकता दी है। इस काम के लिए रमन सिंह सरकार तारीफ के काबिल है।

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी का अरुण जेटली पर तंज, अर्थव्यवस्था आईसीयू में आपकी दवा में दम नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+