छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह समेत 20 के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह समेत 20 लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज हो गया है। अभिषेक पर आरोप है कि वह चिटफंड कंपनी के स्टार प्रचारक थे, जिसने कई लोगों को चूना लगाया है। पुलिस ने अभिषेक सिंह के अलावा राजनांदगांव के पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, कांग्रेस नेता नरेश डाकलिया सहित कुल 20 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि यह केस अंबिकापुर निवासी प्रेम सागर गुप्ता की शिकायत के आधार पर दर्ज कराया गया है।

किसान ने दर्ज कराई शिकायत

किसान ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार प्रेम सागर गुप्ता पेशे से किसान हैं और वह किसानी मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने अनमोल इंडिया नाम की कंपनी में अपनी जमां पूंजी लगाई थी। उन्होंने अपनना घर और जमीन बेचकर 98876 रुपए का निवेश इस चिटफंड कंपनी में किया था। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह भी शामिल हैं। कंपनी का मुख्यालय नेमनाथ पैराडाइज, भायंदर वेस्ट, ठाणे में स्थित है। साथ ही कंपनी का कार्यालय छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में है।

कंपनी के तमाम लोगों पर मामला दर्ज

कंपनी के तमाम लोगों पर मामला दर्ज

कंपनी के निदेशक नागपुर के रहने वाले हैं और उनका नाम जावेद मेमन, सपुरा मेमन, जुनैद मेमन, निलोफर बानो, खालिद मेमन, नादिया बानो, हाजी उमर मेमन। वहीं रायपुर निवासी फातिमा बानो और हमीद मेमन, सीखू खान सहित कुल सात लोग कंपनी के कोर कमेटी के सदस्य हैं और ये सभी लोग छत्तीसगढ़ से ही कंपनी का संचालन करत हैं। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी के स्टार प्रचारक अभिषेक सिंह और मधुसूदन यादव व डाकलिया ने कई बार लोगों के बीच में इस कंपनी का प्रचार किया है।

कोर्ट ने जांच का दिया था आदेश

कोर्ट ने जांच का दिया था आदेश

बता दें कि इससे पहले अंकियापुर की जिला कोर्ट ने अभिषेक सिंह और अन्य भाजपा नेताओं समेत कुल 20 लोगों के खिलाफ दायर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले पुलिस जांच करके रिपोर्ट पेश करे। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह इस मामले की जल्द से जल्द जांच करके अपनी रिपोर्ट को पेश करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+