छत्तीसगढ़ चुनाव: रुझानों में राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह पीछे, करुणा शुक्ला ने बनाई बढ़त
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वोटों गिनती जारी है। इस बीच शुरुआती रुझानों के मुताबिक मुख्यमंत्री रमन सिंह पीछे चल रहे हैं। प्रदेश की राजनांदगांव सीट से रमन सिंह पीछे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार करुणा शुक्ला से है, जहां करुणा शुक्ला ने बढ़त बना ली है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के दीपक यादव भी यहां मुकाबले हैं। वहीं शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बड़ी बढ़त बना ली है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल से बीजेपी सरकार है और रमन सिंह मुख्यमंत्री हैं। हालांकि इस बार शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। चौंकाने वाली बात ये है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह खुद अपनी सीट राजनांदगांव से पीछे चल रहे हैं। उनके मुकाबले में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार करुणा शुक्ला आगे चल रही हैं। करुणा शुक्ला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें रमन सिंह के मुकाबले चुनाव मैदान में उतारा।
Chattisgarh Chief Minister Dr.Raman Singh trailing from Rajnandgaon, Congress's Karuna Shukla is leading #ChhattisgarhElections2018 (file pic) pic.twitter.com/BDmb8JgRGR
— ANI (@ANI) December 11, 2018
रमन सिंह राजनांदगांव सीट से पिछले तीन चुनाव जीतते आए हैं। हालांकि इस चुनाव में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार करुणा शुक्ला से पीछे चल रहे हैं। रमन सिंह राजनांदगांव से सांसद भी रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री भी बने।












Click it and Unblock the Notifications