एयरकंडीशन के मसले पर भिड़ी भाजपा-कांग्रेस

कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी के नेता सादगी के दिखावे का झूठा दावा करते हैं और जनता के पैसे पर फिजूलखर्ची कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के स्पीकर गौरीशंकर अग्रवाल जिस बंगले में रहने वाले हैं उसमें 48 एसी लगाये गये हैं।
आठ महीने से चल रहा घर का मरम्मत कार्य:
गौरीशंकर अग्रवाल छत्तीसगढ़ के कसडोल से विधायक हैं और पहली बार विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। गौरीशंकर के बंगले में पिछले आठ महीने से मरम्मत का काम हो रहा है। गौरीशंकर बंगले में पूजापाठ भी कर चुके हैं लेकिन अब तक वो इस बंगले रहने नहीं आए हैं। गौरीशंकर के इस बंगले में स्टोर रूम से लेकर बाथरूम तक AC से पटे पड़े हैं। बंगले के हर कोने में AC के आउटर नज़र आते हैं। कैमरे पर न तो स्पीकर बोल रहे हैं और न ही पीडब्ल्यू डी के अधिकारी। बीजेपी के नेता बचाव करने में जुटे हैं जबकि कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर विवाद बड़ा करने की तैयारी में है। कांग्रेस ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications