दिल्ली हिंसा में पुलिस ने 410 के खिलाफ दायर की चार्जशीट

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में दिल्‍ली पुलिस ने 140 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कड़कड़डूमा कोर्ट में 410 आरोपियों के खिलाफ ये चार्जशीट दायर की है। दिल्ली में फरवरी महीने में भड़की हिंसा मामले गुरुवार को भी दो और चार्जशीट दाखिल की गई है, जिन पर कोर्ट 18 जून सुनवाई करेगा। बता दें कि दिल्ली दंगों के दौरान 46 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

Chargesheet has been filed against 410 persons in connection Delhi violence case

दिल्ली हिंसा के मामले में अब तक 7 एफआईआर कोर्ट में दाखिल हो चुकी हैं। पिछले 3 दिन में दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में इस हिंसा से जुड़े केसों में 6 चार्जशीट दाखिल की हैं। पार्षद ताहिर हुसैन के दंगों में कथित तौर पर शामिल होने और आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या से जुड़े केस में भी चार्जशीट दायर कर दी गई है।

गुरुवार को मिठाई की दुकान के अंदर जलाकर मार दिए गए दिलबर नेगी के मामले में चार्जशीट दायर कर दी गई है।दिल्ली के गोकलपुरी इलाके के शिव विहार तिराहे के एक गोदाम में 24 फरवरी को स्वीट शॉप में काम करने वाले 20 साल के दिलबर नेगी की पीटने के बाद उसको पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 70 पेज की चार्जशीट दायर कर दी है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बुधवार को अंकित शर्मा की हत्या में दायर चार्जशीट में दावा किया है कि अंकित दोनों पक्ष के दंगाइयों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे, तभी भीड़ ने उन्हें मारना शुरू कर दिया। चार्जशीट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के उकसावे पर भीड़ ने अंकित पर हमला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+