INX Media केस: पी चिदंबरम और बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ED ने फाइल की चार्जशीट, बढ़ सकती है मुश्किल

INX Media केस: पी चिदंबरम और उनके बेटे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, बढ़ सकती है मुश्किल

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है। ईडी ने आईएनएक्स मीडिया केस मामले में पी चिदंबरम और उनके बेटे कीर्ति चिदंबरम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आईएनएक्स मीडिया मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी ने विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहार के सामने कोर्ट में ई-चार्जशीट फाइल की। कोर्ट ने ईडी से कहा है कि जब अदालत सामान्य रूप के काम करने लगे तो वो चार्जशीट को कागजी दस्तावेज भी कोर्ट में पेश करे।

Recommended Video

    INX Media Case में P Chidambaram की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED ने दायर की चार्जशीट | वनइंडिया हिंदी
    Chargesheet Against P Chidambaram, Son In INX Media Money-Laundering Case

    ईडी ने अपनी चार्जशीट में पी चिदंबरम, कीर्ति चिदंबरम, सीए एसएस भास्कररमन समेत अन्य के नाम शामिल किए है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद चिदंबरम की मुश्किल बढ़ सकती है। वहीं इससे पहले भी पिछले साल अक्टूबर में ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने दिसंबर में उन्हें जमानत दे दी थी। गौरतलब है कि चिदंबरम पर आरोप है कि वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने 2007 में 305 करोड़ रुपए का विदेशी धन प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को एफआईपीबी की मंजूरी दे दी थी, जिसमें कई अनियमितता बरती गई।

    सीबीआई ने इस मामले में साल 2017 में उनके खिलाफ केस दर्ज किया । CBI ने जहां 15 मई को केस दर्ज किया तो वहीं इसके बाद उसी साल ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने 21 अगस्त 2019 में उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया। उसके बाद ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+