नई दिल्ली: सेंट स्टीफेंस कॉलेज के चर्च और क्रॉस पर लिखे भड़काऊ शब्द

नई दिल्ली। अलीगढ़ के बाद अब दिल्ली में बवाल के बाद मंडरा रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज के अंदर बने चैपल (चर्च) के गेट पर कुछ अराजक तत्वों ने शुक्रवार देर रात भड़काऊ शब्द लिख दिए। इतना ही नहीं चैपल के बाहर लगे क्रॉस को भी नुकसान पहुंचाया गया है। घटना ने महज कुछ ही घंटों में हर ओर आग की तरह फैल गई। कांग्रेस और भाजपा समर्थित छात्र संगठन के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

delhi

दरअसल शनिवार को कॉलेज प्रशासन ने सुबह देखा कि चैपल दरवाजे पर लिखा है 'मंदिर यही बनेगा' और कब्रिस्तान के सामने बने क्रास पर 'आई एम गोइंग टू हेल' लिखा हुआ था। कालेज प्रशासन परिसर के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं के चलते कॉलेज में इन दिनों रेगुलर कक्षाएं नहीं चल रही हैं। जिसके चलते लोगों की नजर काफी देर बाद गई।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज मिश्रा ने कहा, ये दोनों नारे एबीवीपी के हैं। इससे उनकी घृणित मानसिकता जाहिर होती है। कॉलेज के इतिहास के साथ छेड़छाड़ अशोभनीय है।

तो वहीं एबीवीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत बहुगुणा ने कहा, स्टीफन कॉलेज में बाहर के छात्रों को घुसने की अनुमति नहीं है। एनएसयूआई अब ईसाई व मुस्लिम छात्रों के वोट में सेंध लगाने के लिए राजनीतिक तुष्टीकरण की नीति अपना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+