TRS से नाम बदलकर BRS करना पड़ रहा महंगा, चुनाव में कांग्रेस ने तेलंगाना राज्‍य आंदोलन पर ठोका दावा

दिसंबर 2022 में केसीआर ने पार्टी के स्‍थापना के 20 साल बाद अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर बीआरएस करने का अनुरोध किया था तब उन्‍हें ये अंदाजा नहीं रहा होगा कि इससे उन्‍हें भविष्‍य में राजनीतिक संकट झेलना पड़ सकता है। इस बार के विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बीआरएस जो कांग्रेस की गारंटियो के सामने पिछड़ती हुई महसूस कर रही है वहीं उसे टीआरएस से पार्टी का नाम बदलकर बीआरएस करने की भी कीमत चुकानी पड़ रही है।

brs

राजनीति के जानकारों का ऐसा ही मनाना है, उनके अनुसार तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) करने से न केवल केसीआर की पार्टी को भावनात्मक राजनीतिक अभियान की कीमत चुकानी पड़ी है, बल्कि तेलंगाना राज्य आंदोलन पर कांग्रेस द्वारा दावा करने की भी कीमत चुकानी पड़ रही है।

बता दें बीते सप्‍ताह कांग्रेस की विजयभेरी अभियान में राहुल गांधी ने तेलंगाना राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया था जिसमें कांग्रेस को स्पष्ट रूप से 10 साल पहले 2014 में तेलंगाना को अलग राज्‍य का दर्जा दिए जाने का राजनीतिक निर्णय के स्वामित्व का दावा किया था।

वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता बंडारू श्रीकांत ने कहा हमारे सांसदों ने संसद में इसके लिए लड़ाई लड़ी और इस चुनाव में हम बस लोगों को याद दिला रहे हैं कि यह हम ही थे जिन्होंने उनके सपने को साकार किया। कांग्रेस ने ही तेलंगाना को अगल राज्‍य बनने दिया।

वहीं तेलंगाना चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गांधी ने हैदराबाद में तेलंगाना राज्य युद्ध के आह्वान का नेतृत्व किया और इसे एक अभियान का मुद्दा बनाया। उन्‍होंने सितंबर में हुई कांग्रेस की सार्वजनिक रैली में तेलंगाना राज्‍य के निर्माण के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को याद करवाया था।

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ई वेंकटेश्ववर का इसके बारे में कहना है कि "केसीआर ने हालांकि अपनी पार्टी का नाम बदलने का निर्णय कई कारणों से लिया था लेकिन वो कभी भी कांग्रेस के अचानक उदय की भविष्यवाणी नहीं कर सके और इसलिए 'तेलंगाना कॉज' की कमान अपने प्रतिद्वंद्वी को सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं।"

उन्‍होंने कहा बीआरएस ने 2014 औार 2018 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर चुनाव में तेलंगाना को अलग राज्‍य बनाने का दावा कर खूब लाभ कमाया ।

राजनीति विशेषज्ञों के अनुसार बीआरएस में केसीआर के परिवार के चार से अधिक सदस्‍य प्रमुख पदों पर कब्जा जमाए हुए हैं, जिस कारण वंशवादी राजनीति का आरोप सह रही है, कांग्रेस नेता भी लगातार बीआरए पर वंशवादी राजनीतिक करने का आरोप लगा कर आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+