अमित शाह के दौरे में बदलाव, अब दो दिन के लिए आएंगे छत्तीसगढ़, मोदी का कार्यक्रम भी तय
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की तारीख में बदलाव हुआ है। अमित शाह अब 29 सितंबर की बजाय 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इसी के साथ वे अब दो दिवसीय दौरा करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 सितंबर के जांजगीर दौरे में भी शामिल होंगे। जांजगीर में होने वाली विशाल सभा का भी जायजा लेंगे। माना जा रहा है कि अमित शाह को दो दिवसीय दौरा इसलिए तय हुआ है। क्योकि पिछली बार 5 सितंबर को अमित शाह रायपुर से सीधे डोंगरगढ़ चले गये थे और फिर वहां से लौटकर दिल्ली चले गये थे। इस दौरान उन्हें पार्टी की चुनावी तैयारी की समीक्षा का वक्त नहीं मिल पाया था। लिहाजा 21 सितंबर को दौरे पर पहुंचकर वो राजधानी में शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे और पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी तैयारी के मद्देनजर चर्चा भी करेंगे।

22 सितंबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
22 सितंबर को जांजगीर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल सभा आयोजित की गई है। इसे यादगार बनाने के लिए भाजपा पूरा प्रयास कर रही है। सभा को सफल बनाने के लिए एक लाख लोगों की भीड़ लाने की रणनीति बनाई गई है। अमित शाह 21 सितंबर को प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी की समीक्षा भी करेंगे और शीर्ष पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा की कार्यसमिति में 14 सितंबर को चर्चा होगी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत से लेकर उनके सामने रखे जाने वाले मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। 15 सितंबर से यात्रा फिर से शुरू होगी। इस दौरान 22 सितंबर को यात्रा के दौरान जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। अमित शाह 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे यहां भाजपा के शक्ति केंद्रों के 20 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह के दौरे में उनके विमानतल से लेकर ठाकरे परिसर तक जोरदार स्वागत की तैयारी है।












Click it and Unblock the Notifications