Chandrayan-3: चंद्रयान-3 पर नया अपडेट, विक्रम और प्रज्ञान से नहीं हो पा रहा ISRO का संपर्क
Chandrayaan-3: भारत के चंद्रयान-3 मिशन को लेकर थोड़ी निराश करने वाली जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ दोबारा संपर्क स्थापित करने की कोशिश की है। लेकिन अभी तक उसे कोई जवाब नहीं मिला है। इसरो ने कहा है कि वह संपर्क स्थापित करने की कोशिश करती रहेगी। इसरो के वैज्ञानिक चंद्रमा के शिव शक्ति पॉइंट (Shivshakti Point) से सिग्नल मिलने का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार का दिन इस दिशा में अहम हो सकता है।
बता दें कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को बीते दिनों में स्लीप मोड में चला गया था, क्योंकि चंद्रमा के जिस दक्षिणी ध्रुव हिस्से में दोनों मौजूद हैं, वहां कई दिनों तक रात होती है। सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचने के कारण चांद के दक्षिणी ध्रुव पर तापमान 0 से 120 से 200 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है।

Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) September 22, 2023
Efforts have been made to establish communication with the Vikram lander and Pragyan rover to ascertain their wake-up condition.
As of now, no signals have been received from them.
Efforts to establish contact will continue.
20 सितंबर से चंद्रमा पर सूर्योदय हुआ है
हालांकि, दो दिन पहले 20 सितंबर से चंद्रमा पर सूर्योदय हुआ है। इसरो ने लैंडर और रोवर को स्लीप मोड से बाहर लाने की कोशिशें शुरू कर दी है। इसमें कामयाबी कब तक मिल पाएगी, यह कहना मुश्किल होगा। हालांकि शनिवार को कोई निश्चित जानकारी मिलने की उम्मीद है।
14 जुलाई 2023 को हुई थी लॉन्चिंग और 23 अगस्त को सफल लैंडिंग
बता दें कि 14 जुलाई 2023 को एलवीएम-3 एम-4 व्हीकल की मदद से चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया गया। चंद्रयान-3 ने नियत ऑर्बिट में अपनी यात्रा शुरू की थी। इसके बाद लगभग 40 दिन बाद 23 अगस्त 2023 को शाम 6 बजकर चार मिनट पर चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने सुरक्षित एवं सॉफ्ट लैंडिग की और इतिहास रच दिया।












Click it and Unblock the Notifications