Chandrayaan 3 ने सफलतापूर्वक पूरा किया हॉप टेस्ट, जानिए क्यों है ये अहम

इसरो के चंद्रयान 3 ने अपना मिशन पूरा कर लिया है। चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर ने अपने उद्देश्य को पूरा कर लिया है। इसरो की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। इसरो की ओर से ट्वीट करके कहा गया कि विक्रम लैंडर ने मिशन पर अपने उद्देश्यों को पूरा कर लिया है, यह सफलतापूर्वक हॉप टेस्ट यानि जंप टेस्ट को पूरा कर लिया है।

इसो की ओर से आदेश मिलने पर इसने अपने इंजन को शुरू कर दिया। जैसी की अपेक्षा थी इसने खुद को 40 सेंटीमीटर ऊपर उठाया और 30-40 सेंटीमीटर दूर फिर से सुरक्षित लैंड किया। इस प्रक्रिया का महत्व यह है कि भविष्य में मानव मिशन और सैंपल को वापस लाने के लिए यह प्रेरित करेगा।

chandrayaan

सभी प्रणालियों ने अपना काम सही तरह से पूरा किया और यह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। इस प्रयोग के बाद रैंप, चेस्ट और इल्सा को फोल्ड करके फिर से सफलतापूर्वक प्रयोग के लिए तैनात कर दिया गया है।

इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर अपने उद्देश्य को पूरा कर लिया है। अब वह निष्क्रिय मोड पर चला गया है। प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि रोवर और लैंडर दोनों ही सही से काम कर रहे हैं। अब चंद्रमा पर अंधेरा हो जाएगा इसलिए यह निष्क्रिय हो गया है।

बता दें कि चंद्रमा पर सफल मिशन के बाद इसरो ने सूर्य मिशन को लॉन्च किया है। इसरो ने आदित्य एल 1 को लॉन्च किया था। इस मिशन पर भी दुनियाभर के देशों की नजर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+