Chandrayaan 3 के लॉन्च को यहां देख सकते हैं Live, इसरो ने देशवासियों को भेजा निमंत्रण
Chandrayaan 3: इसरो ने मिशनचंद्रयान 3 के लॉन्च की तैयारी पूरी कर ली है। इस लॉन्च को देश का ऐतिहासिक लॉन्च माना जा रहा है। ऐसे में इस ऐतिहासिक लॉन्च के अगर आप भी साक्षी बनना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप भी देख सकते हैं।
इसरो की ओर से देश के सभी नागरिकों के लिए इस एतिहासिक मिशन के लॉन्च का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसरो ने इस बाबत जानकारी देते हुए शुक्रवार को देश के सभी नागरिकों को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी होने का न्योता दिया है।

इसरो 3 के लॉन्च को आप भी घर बैठे लाइव देख सकते हैं। इसे श्रीहरिकोटा से SDSC-SHAR के लॉन्च व्यू गैलरी मे देखा जा सकता है। इसके लिए आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा- https://hindi.oneindia.com/VSCREGISTRATIO
इस लाइव लिंक के बारे में इसरो ने ट्वीट करके इसके लिंक को साझा किया है। इसरो की ओर से ट्वीट करके लिखा गया, वेहिकल इलेक्ट्रिकल टेस्ट पूरा हो गया है। नागरिकों को न्योता दिया जाता है कि वह इस लॉन्च के गवाह बन सकते हैं, इस लिंक पर वह खुद को रजिस्टर कर सकते हैं और इस लॉन्च को लाइव देख सकते हैं।
बता दें कि चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। इसे इसरो के डायरेक्टर एस सोमनाथ की अगुवाई में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में जो भी इस पल का गवाह बनना चाहता है वह खुद को दिए गए लिंक पर रजिस्टर कर सकता है।
बता दें कि चंद्रयान 3 पिछले मिशन चंद्रयान 2 का ही फॉलोअप है। इसका भी लक्ष्य पहले के मिशन की ही तरह है। इस मिशन के जरिए चंद्रमा की सतर पर रोवर की सुरक्षित और सेफ लैंडिंग कराना है, ताकि चंद्रमा की सतह के और बेहतर जानकारी हासिल की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications