Chandrayaan-3 Live Streaming: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का जानें कहां होगा लाइव प्रसारण,मोबाइल पर कैसे देखें
Chandrayaan-3 Moon landing Live Streaming: चंद्रयान-3 आज (23 अगस्त) को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बिलकुल तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग निर्धारित समय पर ही होगी। भारत ही नहीं दुनिया भर के वैज्ञानिक भारत के इस मून मिशन चंद्रयान-3 पर टकटकी लगाए बैठे हुए हैं।

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सही समय
23 अगस्त दिन बुधवार शाम 6.04 मिनट पर इसरो के चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग का ऐतिहासिक पल आप भी घर बैठे देख सकते हैं।चंद्रमा की धरती पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण कई प्लेटफार्म पर किया जाएगा।
कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव प्रसारण
23 अगस्त को शाम 5:27 पर इसरो की अधिकारिक वेबसाइट पर सीधा प्रसारण शुरू होगा। चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लैंडिंग का समय लगभग 6:04 बजे होगा।
चंद्रयान-3 की लैंडिग कब और कहां देखें
इसरो के वेबसाइट https://www.isro.gov.in/LIVE_telecast_of_Soft_landing.html
इसरो फेसबुक पेज https://www.facebook.com/ISRO
दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल www.youtube.com/@DoordarshanNational
इसके अलावा डीडी नेशनल चैनल समेत अन्य प्लेटफार्म पर 23 अगस्त शाम 5:27 बजे से शुरू हो जाएगी।
स्कूल, कालेजों में दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण
इसके साथ ही सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों को लाइव प्रसारण दिखाने का प्रबंध किया गया है। वहीं यूजीसी ने सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों से अनुरोध किया है कि वे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का प्रसारण दिखाने और असेंबली का खास आयोजन करने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications