Chandrayaan 3: 'सारे सिस्टम शेड्यूल पर और नॉर्मल है', इसरो का दावा

Chandrayaan-3 LIVE: स्पेस सेक्टर में भारत ने बुधवार को स्वर्णिम इतिहास रचा, जिस वक्त चंद्रयान-3 के लैंडर 'विक्रम' ने चांद की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की उस वक्त पूरा भारत खुशी और गर्व से झूम उठा, आपको बता दें कि इसरो के वैज्ञानिक कई सालों से इस मिशन पर लगे हुए थे, ये सफलता उनके त्याग और तपस्या का ही परिणाम है। चंद्रयान 3 की सफलता पर पीएम मोदी ने इसरो के वेज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि 'ये क्षण नए भारत के जयघोष का है, यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है, ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून।' इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।

Chandrayaan-3

LIVE Feed
Aug 25, 2023, 6:30 AM IST

वैज्ञानिको से मिलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अगस्त को बेंगलुरू के दौरे पर जाएंगे, यहां वह इसरो की टीम को बधाई देंगे जिसने चंद्रयान मिशन को सफल बनयाा
Aug 25, 2023, 6:28 AM IST

कर्नाटक सरकार करेगी सम्मानित

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद कर्नाटक सरकार ने इसरो चीफ और 500 वैज्ञानिकों को सम्मानित करने का फैसला लिया है जोकि इस मिशन में शामिल थे।
Aug 25, 2023, 4:51 AM IST

'सारे सिस्टम शेड्यूल पर और नॉर्मल है', इसरो का दावा

इसरो ने एक वीडियो अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकांउट पर जारी किया है। जिसमें यान धीरे-धीरे चांद की ओर बढ़ रहा है। साथ ही इसरो ने एक्स पर दावा कि सारे सिस्टम शेड्यूल पर हैं और नॉर्मल हैं।
Aug 24, 2023, 10:42 PM IST

चंद्रयान-3 पर विपक्ष गुमराह कर रहा: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब कोविड वैक्सीन विकसित की गई थी, तब भी विपक्ष ने गुमराह करने और डर फैलाने की कोशिश की थी। जब उन्हें कुछ और नहीं सूझ रहा तो वे चंद्रयान-3 मिशन के बाद दुष्प्रचार कर रहे हैं... हम हैं।" यहीं रुकने वाला नहीं है, शुक्र और सूर्य तक पहुंचने की योजना है। चंद्रमा पर मनुष्य को भेजने की योजना है। यह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
Aug 24, 2023, 10:11 PM IST

इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मिलेंगे PM मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी 26 अगस्त को बेंगलुरु जा सकते हैं। यहां चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात भी कर सकते हैं।
Aug 24, 2023, 9:57 PM IST

पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति की बधाई पर दिया जवाब

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात करके खुशी हुई। भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन पर उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद। इस मिशन की सफलता ही देश की सफलता है। संपूर्ण मानवता।
Aug 24, 2023, 8:44 PM IST

चंद्रयान चंद्रमा की सतह पर कर रहा मूव: इसरो

चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर चलना शुरू हो चुका है। इसरो ने कहा है सभी कम्युनिकेशन सिस्टम सही तरीके काम कर रहे हैं।
Aug 24, 2023, 7:54 PM IST

फाइनल टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा के सतह की तस्वीर

इसरो ने चंद्रयान मिशन को लेकर एक और फुटेज जारी किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि लैंडर इमेजर कैमरे से टचडाउन से ठीक पहले ली गई तस्वीर में चंद्रमा की सतह कैसी है।
Aug 24, 2023, 7:13 PM IST

प्रोपल्शन मॉड्यूल पर रोवर गतिशील है: इसरो

सभी गतिविधियाँ निर्धारित समय पर हैं। सभी प्रणालियाँ सामान्य हैं। डर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE आज चालू हो गए हैं। प्रोपल्शन मॉड्यूल पर रोवर गतिशील है: इसरो
Aug 24, 2023, 6:41 PM IST

चंद्रयान-3 मिशन में पटियाला के कमलदीप शर्मा का योगदान

बैंगलोर डिवीजन में एलवीएम3 वाहनों के गुणवत्ता अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। वह भारत के अगले 'गगनयान' मिशन के भी सदस्य हैं जो पहली बार भारतीय मंच से भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाएगा। कमलदीप, बेंगलुरु डिवीजन में LVM3 रॉकेट गुणवत्ता अधिकारी ने कहा, "यह एक टीम प्रयास था और हम सभी भारत को गौरवान्वित करने के लिए काम कर रहे हैं। मुझे बेहद खुशी है कि अपने काम से मैं यहां तक ​​पहुंच सका और इस मिशन में अपना योगदान दे सका।"
Aug 24, 2023, 5:06 PM IST

एक छोटी से गलती ना हुई होती 4 साल पहले ही हम सफल हो जाते: इसरो चीफ

केवल चंद्रयान-2 में हुई एक छोटी सी त्रुटि के कारण हम (सफलता) हासिल नहीं कर सके। अन्यथा हम चार साल पहले ही ये सब कुछ हासिल कर सकते थे। अब हम बहुत खुश हैं कि हमने गलती से सीख ली और उसे सुधारा। 2019 में ही हमने चंद्रयान-3 को कॉन्फिगर किया और क्या सुधार करना है ये भी 2019 में ही तय हो गया। कल हमने इसका परिणाम देखा: के सिवन, इसरो चीफ
Aug 24, 2023, 4:14 PM IST

23 अगस्त को जन्मे बच्चे का नाम रखा गया 'चंद्रयान'

चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल लैंडिग दिन ओडिशा में जन्मे के एक शिशु का नाम 'चंद्रयान' रखा गया है। इस शिशु का जन्म बुधवार (23 अगस्त, 2023) की शाम यहां केंद्रपाड़ा जिले के एक हॉस्पिटल में हुआ था। अस्पताल में इस दिन इस अस्पताल में चार शिशुओं का जन्म हुआ थी। जिस शिशु का नाम चंद्रयान रखा गया उसके पिता ने कहा, "यह दोहरी खुशी थी। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के कुछ मिनट बाद हमारे बच्चे का जन्म हुआ। हमने चंद्र मिशन के नाम पर बच्चे का नाम रखने का फैसला किया है।"
Aug 24, 2023, 4:03 PM IST

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग मानव जाति की सफलता है: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता किसी एक देश तक सीमित नहीं, बल्कि मानव जाति की सफलता है। पीएम मोदी ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर बधाई संदेश के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को धन्यवाद दिया और कहा कि यह गर्व की बात है। पीएम ने कहा, "दोस्तों, अब मेरे मित्र रामफोसा ने भारत के चंद्र मिशन की बहुत प्रशंसा की है और मुझे कल से ही यह महसूस हो रहा है, मुझे सभी से बधाईयां मिल रही हैं।"
Aug 24, 2023, 12:49 PM IST

2025 तक पूरा होगा मानयुक्त मिशन: इसरो प्रमुख

सूर्य के लिए आदित्य मिशन और यह सितंबर में लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। गगनयान पर अभी भी काम चल रहा है। हम क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए संभवतः सितंबर या अक्टूबर के अंत तक एक मिशन पर काम किया जाएगा। संभवतः 2025 तक पहला मानवयुक्त मिशन पूरा किया जाएगा: इसरो प्रमुख एस सोमनाथ
Aug 24, 2023, 12:11 PM IST

भारत की सफलता पर क्या बोला वर्ल्ड मीडिया

चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान लैंडर की सफल लैंडिंग की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। दुनियाभर के मीडिया ने किस तरह से भारत की सफलता को कवर किया, पढ़िए विस्तृत स्टोरी
Aug 24, 2023, 11:50 AM IST

ममता दीदी से हो गई गलती!

चंद्रयान 3 की सफलता पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने गलत व्यक्ति का कर दिया जिक्र, लोग कर रहे हैं ट्रोल, पढ़िए यह खास स्टोरी
Aug 24, 2023, 11:48 AM IST

कांग्रेस ने बताया इसरो का इतिहास

कांग्रेस ने ट्वीट करके बताया इसरो का इतिहास। पंडित नेहरू की थी INCOSPAR की स्थापना
Aug 24, 2023, 11:45 AM IST

डीके शिवकुमार ने दी बधाई

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने चंद्रयान 3 की सफलता पर बधाई दी है। डीके शिवकुमार ने कहा मैं इस महान पल पर गर्व महसूस कर रहा हूं। भारत ने दिखाया है कि वह दुनिया में ज्ञान का केंद्र है।
Aug 24, 2023, 11:13 AM IST

सीएम सिद्धारमैया ने दी बधाई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इशरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी है।
Aug 24, 2023, 11:05 AM IST

चंद्रयान की सफलता के बाद शेयर बाजार में रौनक

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद शेयर बाजार में आज उछाल देखे को मिला है। सेंसेक्स में 400 अंकों का उछाल देखने को मिला है, जबकि निफ्टी में 136 अंकों की बढ़त देखने को मिली है।
Aug 24, 2023, 10:46 AM IST

भाजपा महासचिव ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुन चुग ने कहा कि स्पेस सेक्टर में भारत की यह बड़ी उपलब्धि है। मैं इसरो की टीम, वैज्ञानिकों को, देशवासियों और पीएम मोदी को भारत के चंद्रयान 3 मिशन की सफलता की बधाई देता हूं।
Aug 24, 2023, 10:35 AM IST

चांद पर टहलने निकला रोवर

चांद सतह पर सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान रोवर चांद की सतह पर पहली बार टहलने के लिए निकला है। पढ़िए विस्तृत स्टोरी
Aug 24, 2023, 10:32 AM IST

सोनिया गांधी ने इसरो चीफ को दी बधाई

सोनिया गांधी ने चंद्रयान 3 की सफलता पर इसरो के चीफ एस सोमनाथ को बधाई पत्र लिखा है। सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा यह गर्व की बात है, यह हर भारतीय और खास तौर पर युवाओं को बहुत प्रेरित करेगी।
Aug 24, 2023, 9:32 AM IST

एलन मस्क ने दी बधाई

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क चंद्रयान 3 की सफलता पर भारत की तारीफ करते हुए इसे सुपर कूल बताया। इसरो की पोस्ट पर मस्क ने ट्वीट करके लिखा, भारत को बधाई, यह भारत के लिए अच्छा है।
Aug 24, 2023, 9:05 AM IST

अब रोवर करेगा ये काम

चंद्रमा पर पहुंचने के बाद वैज्ञानिकों अब रोवर के माध्यम से चांद से भारी संख्या में भेजे जा रहे डेटा को देखेंगे।
Aug 24, 2023, 9:00 AM IST

रोवर की पहली तस्वीर

INSPACe के अध्यक्ष पवन के. गोयनका ने ट्वीट किया, "रैंप पर लैंडर से बाहर आते रोवर की पहली तस्वीर"
Aug 24, 2023, 8:35 AM IST

ISRO ने किया Tweet

"CH-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा और भारत ने चंद्रमा पर सैर की।" ISRO ने किया tWEET
Aug 24, 2023, 7:18 AM IST

टाइम्स स्क्वायर पर मना जश्न

भारतीय समुदाय के लोगों ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाया।
Aug 24, 2023, 6:45 AM IST

पीएम मोदी ने कहा शुक्रिया

चंद्रयान 3 की सफलता पर जिस तरह से दुनियाभर के नेताओं ने भारत को शुभकामनाएं दी हैं उसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभार जताया है।
Aug 24, 2023, 6:44 AM IST

टाइम्स स्क्वॉयर पर जश्न

अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों ने चंद्रयान 3 की सफलता पर टाइम्स स्क्वॉयर में जमकर जश्न मनाया
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+