सफल लैंडिंग के बाद पहली बार चांद की सतह पर टहलने निकला रोवर

चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान 3 का रोवर पहली बार लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सतह पर पहुंचा है। इसरो की ओर से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है कि रोवर चांद की सतह पर घूमने के लिए निकल चुका है।

इसरो ने ट्वीट करके लिखा, चंद्रयान 3 रोवर, मेड इन इंडिया, चांद के लिए बना है। चंद्रयान 3 रोवर लैंडर से बाहर निकलकर चांद की सतह पर पहुंच गया है, भारत ने अब चांद की सतह पर टहलना शुरू कर दिया है। जल्द ही और अपडेट साझा की जाएगी।

chandrayaan 3

आज सुबह रोवर ने लैंडर से बाहर निकलकर पहली बार चांद की सतह पर टहलना शुरू किया है। रोवर चांद की सतह पर । जिस तरह से बुधवार को चंद्रयान 3 के लैंडर ने चांद की दक्षिण ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की उसके बाद भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। इससे पहले कोई भी देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहुंचा है।

बता दें कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को चांद पर एक दिन के लिए काम करने के लिए तैयार किया गया है। गौर करने वाली बात है कि चांद पर एक दिन धरती पर 14 दिन के बराबर होता है।

एक तरफ जहां लैंडर अपना मिशन जारी रखेगा और अपने चारो ओर की सराउंडिंग का परीक्षण करेगा तो रोवर चांद की सतह का परीक्षण करेगा और अलग-अलग डेटा को इकट्ठा करेगा।

इसरो ने इससे पहले रोवर के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि इसका कुल वजन 26 किलोग्राम है, इसमे 6 पहिए लगे हैं। यह लैंडर के पेट से बाहर निकलेगा और चांद की सतह पर टहलेगा। अपने वहीं लैंडर की बात करें तो इसका वजन 1752 किलोग्राम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+