चंद्रयान-3: 'भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश रोशन', CM ममता बनर्जी से हुई गलती, लोग बोले- 'गजब हैं'

Mamata Banerjee Statement On Chandrayaan 3: 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, सभी भारतवासी इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता पर इतरा रहे हैं। भारत के इस अभूतपूर्व कमाल को विश्व के दूसरे देशों ने भी सलाम किया है।

Chandrayaan 3

आम से लेकर खास तक ने अपने तरीके से इसरो के वैज्ञानिकों को 'मिशन मून' के लिए बधाई दी है लेकिन इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया जिसे सुनने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को सीएम ममता ने किया याद

दरअसल सीएम ममता बनर्जी चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रही थीं और इसी दौरान उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को याद करते हुए उनका और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बातचीत का जिक्र किया था।

'भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश रोशन'

उन्होंने कहा कि जब राकेश अंतरिक्ष में पहुंचे थे तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था, 'ऊपर से भारत कैसा दिखता है आपको?' लेकिन वो राकेश शर्मा को राकेश रोशन बोल गईं , जो कि एक मशहूर फिल्ममेकर हैं, जिसके बाद ही ममता बनर्जी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गईं और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सीएम ममता का वीडियो

कुछ यूजर्स ने लिखा कि 'ऋतिक रोशन जी @iHrithik ये बात आपको भी नहीं पता होगी शायद ये, सोचा जब खबर आयी है तो लगे हाथ आपको भी सूचित कर दे।' तो किसी ने लिखा कि 'ओह दीदी आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी' तो किसी ने लिखा कि 'आप सच में ही गजब हैं ', तो एक यूजर ने लिखा कि 'Another deserving PM material of Ghamdia'।

लोग सीएम ममता के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं

तो किसी ने लिखा कि I. N. D. I. A. alliance joker। जबकि एक यूजर ने लिखा कि 'कहीं ममता राखी सावंत को चांद पर ना पहुंचा दें। जय हिंद🙏🙏' तो किसी ने लिखा कि 'Thank goodness, she didn't say @rahulroushan😂👻. कुल मिलाकर इस वक्त ममता बनर्जी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और लोग उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

चलिए आपको बताते हैं वो पूरा किस्सा जिसका जिक्र करते हुए सीएम ममता बनर्जी से हुई भूल...

'सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा'

आपको बता दें कि भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने जब अंतरिक्ष में पहुंचे थे तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राकेश शर्मा से पूछा था कि 'अंतरिक्ष से भारत कैसा दिख रहा है आपको? , तो उन्होंने हिंदी में कहा था, ' 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+