चांद पर पहुंचा भारत... चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दुनिया हैरान, जानिए क्या है वर्ल्ड मीडिया का रिएक्शन?
Chandrayaan-3: चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर की सफल लैंडिंग ने दुनिया को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बारे में बात करने पर मजबूर कर दिया है। अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की इस ऐतिहासिक कामयाबी ने भारत को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना दिया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर बीबीसी और द गार्जियन से लेकर वाशिंगटन पोस्ट तक, इसरो ने दुनिया भर की सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार साइटों में सुर्खियां बटोरीं हैं।

विदेशी मीडिया में छाया चंद्रयान-3
यूके स्थित प्रकाशन बीबीसी ने इस उपलब्धि को 'भारत के लिए एक बड़ा क्षण' कहा और 'यह उन्हें अंतरिक्ष महाशक्ति सूची में ऊपर उठाता है।' लिखा है। सी तरह, द गार्जियन की हेडलाइन में लिखा है, 'सफल लैंडिंग इसके (भारत के) अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरने का प्रतीक है।' इसमें लिखा है, कि "भारत के लिए, सफल लैंडिंग एक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उसके उद्भव का प्रतीक है क्योंकि सरकार निजी अंतरिक्ष प्रक्षेपण और संबंधित उपग्रह-आधारित व्यवसायों में निवेश को बढ़ावा देना चाहती है।"
अमेरिका स्थित प्रकाशन सीएनएन ने अपने लेख में लिखा है, कि यह चंद्र मिशन 'अंतरिक्ष में वैश्विक महाशक्ति के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत कर सकता है'।
वहीं, अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने इस मिशन को नरेंद्र मोदी सरकार की 'प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष शक्ति का प्रदर्शन करने की उत्सुकता' करार दिया है।
जर्मन राज्य के स्वामित्व वाली मीडिया डॉयचे वेले ने 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में भी बड़ी लीग का हिस्सा बनने में सक्षम' होने के लिए भारत की सराहना की है।
एशिया से प्रकाशनों की बात करें तो, जापानी दैनिक निक्केई ने इसे 'ऐतिहासिक छलांग' कहकर मिशन की सराहना की और लिखा है, कि यह मिशन भारत को 'चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक पहुंचने वाला चौथा देश' बनाता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स का हेडलाइन है- चंद्रमा की रेस में दक्षिणी ध्रूव पर उतरने वाला भारत पहला देश बना।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने आर्टिकिल में लिखा है, कि "भारतीय जनता पहले से ही देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की उपलब्धियों पर बहुत गर्व करती है, जिसने चंद्रमा और मंगल ग्रह की परिक्रमा की है और नियमित रूप से अन्य देशों की तुलना में बहुत कम वित्तीय संसाधनों के साथ पृथ्वी के ऊपर उपग्रहों को लॉन्च किया है। लेकिन चंद्रयान-3 की उपलब्धि सबसे बेहतर कही जा सकती है।"
वॉशिंगटन पोस्ट
हेडलाइन: भारत ने चंद्रमा की सतह पर धीरे से अंतरिक्ष यान उतारा
वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा है, कि "चंद्रयान -3 मिशन की सफल लैंडिंग अंतरिक्ष में बढ़ती महत्वाकांक्षाओं वाले देश के लिए एक जीत है और 1 अरब से ज्यादा लोगों के देश में इसका जश्न मनाया गया।"
अल जज़ीरा
हेडलाइन: भारत के चंद्रमा पर उतरने की लाइव न्यूज: चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष में इतिहास रचा
अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में भारत के अंतरिक्ष मिशन की तारीफ की है और लिखा है, कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत, दुनिया का पहला देश बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications