चंद्रयान 3 की सफलता से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने दिखाया दम
जिस तरह से चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के लैंडर ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की है उसके बाद देशभर में खुशी का माहौल है। चंद्रयान 3 की सफलता का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। निवेशकों में बाजार को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मे ही आज उछाल देखने को मिला है। दोनों ही इंडेक्स आज हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स में खुलते ही 300 अंकों का उछाल देखने को मिला और यह 65700 को पार कर गया। जबकि निफ्टी 100 अंकों की बढ़त के साथ 19500 को पार कर गया।

इतिहास में पहली बार भारत ने चांद की सतह पर कदम रखा है। चंद्रयान के विक्रम लैंडर ने बुधवार को सफल लैंडिंग की और आज सुबह रोवर ने चांद की सतह पर वॉक की है। अहम बात यह है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश है।
चंद्रयान मिशन में देश की कई बड़ी कंपनियों ने अपना योगदान दिया है। इसमे टाटा से लेकर गोदरेज जैसी शीर्ष कंपनियां शामिल हैं। इन शेयरों के दाम में भी आज उछाल देखने को मिल रहा है। तकरीबन सभी कंपनियों के शेयर में उछाल देखने को मिला है जिन्होंने इस मिशन में अपना योगदान दिया है।
बाजार में शुरुआती कारोबार की बात करें तो 1575 शेयरों में बढ़त देखने को मिली और यह हरे निशान पर खुले जबकि 354 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं 96 शेयरों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। एनटीपीसी, आयशर मोटर्स, सिप्ला के शेयर में गिरावट देखने को मिली।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications